सोनभद्र

अनियंत्रित होकर बाइक गढ्ढे में गिरी बाइक सवार की मौत

बभनी थाना क्षेत्र के अरझट गांव में हुई घटना

रमकोला छत्तीसगढ़ से अपने भाई के घर तेलजर जा रहा था

बभनी/सोनभद्र

बभनी। स्थानीय थाना क्षेत्र के अरझट गांव में शुक्रवार को सुबह एक 42 वर्षीय व्यक्ति का दुर्घटना में मौत हुई शव मिला।मौत हुई व्यक्ति का शिनाख्त छत्तीसगढ़ निवासी खोड गांव थाना रमकोला जिला सूरजपुर छत्तीसगढ़ के रूप में हुई है।
पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भिजवा दिया।
जानकारी के अनुसार शिव शंकर देवांगन 42 पुत्र जगधारी देवांगन निवासी ग्राम खोड थाना रमकोला जिला सूरजपुर छत्तीसगढ़ अपने घर से बाइक से अपने छोटे भाई अनिल कुमार के घर खैरटिया टोला तेलजर जा रहा था।अरझट गांव में पूर्व माध्यमिक विद्यालय के आगे अनियंत्रित होकर बाइक गढ्ढे में पलट गई और और वह रातभर पड़ा रहा और उसकी मौत हो गई।सुबह जब गांव के लोग बाहर निकले तो गढ्ढे में बाइक देखे और कुछ दूर पर व्यक्ति को जमीन पर गिरा हुआ देखा। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी ग्राम प्रधान को दिया। घटना की सूचना ग्राम प्रधान ने बभनी पुलिस को दिया। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल तथा सब इंस्पेक्टर शिवमूरत यादव घटनास्थल पर पहुंच गए। काफी मशक्कत के बाद व्यक्ति का शिनाख्त हो सका। पुलिस ने मृतक के छोटे भाई की औरत के तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की। प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल ने बताया कि शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेजा जा रहा है।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एसडीएम के अर्दली व तहसील मुंशी की मौत से शोक की लहर ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित
Download App