सोनभद्र

ओबरा बिल्ली खनन हादसे मे फरार चल रहे 4 आरोपी को ओबरा पुलिस ने किया गिरफ्तार

सोनभद्र (विकास द्विवेदी) ओबरा बिल्ली खनन हादसे मे फरार चल रहे 4 आरोपी को ओबरा पुलिस ने किया गिरफ्तार। नामजद आरोपी का अब तक गिरफ्तार न होना सवालों के घेरे में है क्या उनके ऊपर किसी बड़े राजनीतिक रसूखदार नेता का हाथ है।

ओबरा बिल्ली मारकुण्डी स्थित मेसर्स कृष्णा माइनिंग वर्क्स की खदान में अचानक पहाड़ी का हिस्सा खिसक जाने के कारण एक बड़ा हादसा हुआ, जिसमें 7 मजदूरों की दबकर मौत हो गई थी। इस संबंध में थाना ओबरा पर मुकदमा अपराध संख्या 264/2025, धारा 105 बीएनएस पंजीकृत कर प्रभावी विवेचना प्रारंभ की गई।

घटना की सूचना मिलते ही ओबरा पुलिस, फायर सर्विस तथा अन्य स्थानीय पुलिस बल तत्काल घटना स्थल पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य प्रारंभ किया। खदान की अत्यंत संवेदनशील व खतरनाक स्थिति के बावजूद पुलिस टीम ने साहस तथा अथक प्रयास के साथ रेस्क्यू आपरेशन संचालित किया। राहत कार्य को गति देने हेतु एनडीआरएफ एवं एसडीआरएफ की विशेष टीमें भी मौके पर पहुची और आधुनिक उपकरणो की सहायता से कई घंटों तक बचाव कार्य चलाया। पुलिस व बचाव टीमों के संयुक्त प्रयास से दबे हुए मजदूरों को बाहर निकाला गया तथा स्थल को सुरक्षित किया गया।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन मे ओबरा क्षेत्राधिकारी हर्ष पांडेय के पर्यवेक्षण मे प्रभारी निरीक्षक ओबरा विजय कुमार चौरसिया के नेतृत्व में थाना ओबरा पुलिस टीम ने वैज्ञानिक एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर प्रभावी कारवाई करते हुए 4 फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपी के नाम
अनिल कुमार झा, पुत्र गौरीकांत झा निवासी इब्राहिमपुर बहेरा दरभंगा बिहार
अजय कुमार, पुत्र राम अचल निवासी खुशी निवास बिल्ली पोखरा ओबरा
गौरव सिंह, पुत्र प्रेमनाथ सिंह निवासी बीआईपी रोड ओबरा
चन्द्र शेखर सिंह, पुत्र राजेश्वर सिंह निवासी अग्रवाल नगर वार्ड नं. 18 ओबरा

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एसडीएम के अर्दली व तहसील मुंशी की मौत से शोक की लहर ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित
Download App