सोनभद्र

सड़क के बीचो-बीच गहरा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा दावत

मुर्धवा-बीजपुर मार्ग के रनटोला रेलवे फाटक के पास है गड्डा
-इस मार्ग मे गड्डे की वजह से हो चुकी है कई सड़क दुर्घटना
म्योरपुर/सोनभद्र (विकास अग्रहरि)
मुर्धवा-बीजपुर मुख्य मार्ग पर ग्राम पंचायत रनटोला के रेलवे फाटक के पास सड़क के बीचो-बीच बना गड्ढा राहगीरों और बच्चों के लिए खतरा बना हुआ है। जानकारी के अनुसार,मुर्धवा-बीजपुर मार्ग पर सड़क के बीचो-बीच बहुत बड़ा गड्ढा बन गया है। इस गड्ढे की वजह से दो पहिया वाहन सवार लोग और राहगीरों को आए दिन दुर्घटना का डर सताता रहता है। सामने से भारी वाहन आने पर दो पहिया बाइक सवार लोग संतुलन खोकर गिरने की स्थिति में आ जाते हैं।ग्रामीणों एवं रेणुकूट काम पर प्रतिदिन जाने वाले राहगीर एवं ग्रामीणो का कहना है कि सड़क के बीच यह गड्ढा लगातार गहरा होता जा रहा है, लेकिन अभी तक विभाग की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई है।आपको बताते चले कि गुरुवार को एक राहगीर म्योरपुर से रेणुकूट की ओर
जा रहे थे कि जैसे ही इस सड़क के किनारे बाइक सवार राहगीर पहुंचे तभी विपरीत दिशा से आ रही ट्रक पर उनकी नजर पड़ी और उनकी बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह गिरने से बाल-बाल बचे।
गांव के ग्रामीण सहित अन्य लोगों ने संबंधित विभाग के अधिकारियों से जल्द से जल्द गड्ढा भरवाने की मांग की है, ताकि किसी प्रकार की अनहोनी से बचा जा सके।स्थानीय बबई खरवार,अरविंद यादव,दिनेश जायसवाल,दीपक,राधे,रामजनम,प्रेमप्रकाश,कमलेश एवं सामाजिक कार्यकर्ता प्रशांत कुमार दुबे का कहना है कि मुर्धवा-बीजपुर मार्ग पर आए दिन सड़क दुर्घटना होती रहती है और यह गड्डा जिस जगह पर है उसके कुछ ही दूरी पर घुमावदार मोड़ भी है जिसके कारण दुर्घटना की स्थिति ज्यादा बनी रहती है।यदि समय रहते इस पर ध्यान नहीं दिया गया और इस गहरे गड्डे को नही भरा गया,तो कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एसडीएम के अर्दली व तहसील मुंशी की मौत से शोक की लहर ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित
Download App