सोनभद्र

वाराणसी बीएचयू में उपचार के दौरान बभनी थाने के मुख्य आरक्षी की हार्ट‑अटैक से मौत, पुलिस महकमे में शोक की लहर

बभनी (सोनभद्र)

स्थानीय थाने में तैनात मुख्य आरक्षी विशाल यादव (48 वर्ष) का रविवार शाम वाराणसी स्थित बीएचयू अस्पताल में उपचार के दौरान हृदयाघात से निधन हो गया। आकस्मिक मौत की खबर मिलते ही न केवल थाने में शोक की लहर दौड़ गई, बल्कि परिवार में भी कोहराम मच गया।जानकारी के अनुसार, गाज़ीपुर निवासी विशाल यादव बभनी थाने में मुख्य आरक्षी के पद पर तैनात थे। रविवार की सुबह रोज़ की तरह उन्होंने बैडमिंटन खेला और खेलने के बाद अपने कमरे में चले गए। कुछ देर बाद उन्हें अचानक तेज़ बैचनी होने लगी। साथी पुलिसकर्मियों ने उन्हें तत्काल म्योरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।जिला अस्पताल में भी हालत में सुधार न होने पर डॉक्टरों ने उन्हें वाराणसी बीएचयू के कार्डियोलॉजी विभाग में रेफर किया। वहां चिकित्सकों ने पूरी कोशिश की, लेकिन शाम तक उन्होंने दम तोड़ दिया।मुख्य आरक्षी की मौत की सूचना जैसे ही बभनी थाने पहुँची, पूरे परिसर में सन्नाटा पसर गया। साथी पुलिसकर्मी अपने प्रिय सहयोगी के अचानक निधन से स्तब्ध रह गए। वहीं, घटना की सूचना परिजनों को दी गई तो घर-परिवार में मातम छा गया और चारों ओर चीख–पुकार मच गई।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एसडीएम के अर्दली व तहसील मुंशी की मौत से शोक की लहर ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित
Download App