सोनभद्र

बावली में डूबने से युवती की मौत, घर में मचा कोहराम

बीजपुर(रामजियावन गुप्ता) बीजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत डोडहर के टोला डूमरचुआ में बृहस्पतिवार को एक युवती खेत पर गई थी इसी बीच बावली में फिसल कर गिरने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई कर शव मोर्चरी में रखवा दिया।
परिजनो के अनुसार किरण कुमारी (20) पुत्री बाबू राम गुप्ता निवासी ग्राम पंचायत डोडहर के टोला डूमर चुआ खेत पर धान का बोझा लेने गई थी देर तक घर वापस नहीं लौटी तो खोजबीन करने लगे इसी दौरान खेत में बने बावली के पास दुपट्टा व चप्पल दिखा संदेह होने पर बावली में गांव वाले खोजबीन करने लगे कुछ देर में बावली में डूबा शव बरामद हुआ। शव बरामद होते ही परिजन दहाड़ मारकर रोने लगे चीख पुकार सुन आसपास के ग्रामीणों का मौके पर भीड़ जुट गई। परिजनो की सूचना पर पहुची पुलिस शव को कब्जे में लेकर धन्वंतरी चिकित्साल्य के मोर्चरी में रखवा दिया गया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
ट्रेन से कटकर वृद्ध की मौत आदिवासी समाज के अधिकारों को लेकर बैठक में उठी आवाज अज्ञात पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत चोपन मंडल के शक्ति केंद्र जोरबा में मातृ संगठन की बैठक आयोजित ताला तोड़कर बंद घरो मे चोरी के असफल प्रयास से लोगों में दहशत का माहौल शिक्षण एवं प्रशासनिक उत्कृष्टता के लिये शिक्षको को किया गया सम्मानित चोपन पुलिस ने 11 किलो कापर वायर के साथ दो आरोपियों को दबोचा आगामी त्योहारों को लेकर कोन थाना परिसर में हुई पीस कमेटी की बैठक कल अजीरेश्वर धाम में कावडियो का उमड़ेगा जनसैलाब पुलिया के मरम्मत कार्य मे आई बाधा, ग्रामीणों में थानाध्यक्ष से लगाई न्याय की गुहार
Download App