सोनभद्र

अन्तर महाविद्यालय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में बाबू राम सिंह महाविद्यालय का गौरवपूर्ण प्रदर्शन

पिपरी/सोनभद्र (रामकुमार गुप्ता) अन्तर महाविद्यालय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में बाबू राम सिंह महाविद्यालय का गौरवपूर्ण प्रदर्शन महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी द्वारा आयोजित अन्तर महाविद्यालय टेबल टेनिस प्रतियोगिता (पुरुष वर्ग) का आयोजन धीरेन्द्र महिला पी.जी. कालेज, सुन्दरपुर, वाराणसी में सम्पन्न हुआ। इस प्रतियोगिता में बाबू राम सिंह महाविद्यालय, खाडपाथर, मुर्धवा, रेणुकूट के बी.पी.एड. में अध्ययनरत छात्र ऋतिक विश्वकर्मा और शिवम् विश्वकर्मा ने महाविद्यालय की ओर से प्रतिभाग करते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। दोनों खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में सर्वोच्च प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक अर्जित किया तथा अन्तर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया।इनकी इस उपलब्धि से न केवल महाविद्यालय का, बल्कि सम्पूर्ण जनपद सोनभद्र का गौरव बढ़ा है। बाबू राम सिंह महाविद्यालय परिवार ने दोनों प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना किया है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
ट्रेन से कटकर वृद्ध की मौत आदिवासी समाज के अधिकारों को लेकर बैठक में उठी आवाज अज्ञात पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत चोपन मंडल के शक्ति केंद्र जोरबा में मातृ संगठन की बैठक आयोजित ताला तोड़कर बंद घरो मे चोरी के असफल प्रयास से लोगों में दहशत का माहौल शिक्षण एवं प्रशासनिक उत्कृष्टता के लिये शिक्षको को किया गया सम्मानित चोपन पुलिस ने 11 किलो कापर वायर के साथ दो आरोपियों को दबोचा आगामी त्योहारों को लेकर कोन थाना परिसर में हुई पीस कमेटी की बैठक कल अजीरेश्वर धाम में कावडियो का उमड़ेगा जनसैलाब पुलिया के मरम्मत कार्य मे आई बाधा, ग्रामीणों में थानाध्यक्ष से लगाई न्याय की गुहार
Download App