सोनभद्र

माननीय मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की तैयारी पूर्ण 15 नवंबर को चोपन मे आगमन

रेणुकूट/सोनभद्र (रामकुमार गुप्ता) उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के कार्यक्रम की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है। ज्ञात हो कि माननीय मुख्यमंत्री जी 15 नवंबर को सोनभद्र आ रहे हैं। वह चोपन के रेलवे ग्राउंड में आयोजित जनजाति गौरव दिवस में मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित रहेंगे। शासन प्रशासन के साथ साथ भारतीय जनता पार्टी के जिला नेतृत्व ने भी अपने मुख्यमंत्री के स्वागत और कार्यक्रम में कोई त्रुटि ना रह जाए इसके लिए अपनी कमर कस ली है और व्यवस्था की दृष्टि से वरिष्ठ कार्यकर्ता की जिम्मेदारी तय कर दी गई है। तैयारी को लेकर भारतीय जनता पार्टी की लगातार बैठ करके समीक्षा की जा रही है। आज चोपन में राज्य मंत्री संजीव गौड़, जिला प्रभारी भाजपा सोनभद्र अनिल सिंह एवं भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल जी ने सभी वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी जनजाति समाज के गौरव भगवान बिरसा मुंडा जी के 150वी जयंती के अवसर पर सोनभद्र आ रहे हैं यह हम सभी के लिए गौरव का विषय है कि हमारे जनजाति क्षेत्र में माननीय मुख्यमंत्री जी का आगमन है। अतः हम सभी कार्यकर्ता बंधुओं को अपनी जिम्मेदारी निष्ठा पूर्वक पूर्ण करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाना है। इस मौके पर महामंत्री रामसुंदर निषाद, कृष्ण मुरारी गुप्ता, ब्लाक प्रमुख अजीत रावत, पिपरी नगर पंचायत अध्यक्ष दिग्विजय सिंह, राज बाबू वर्मा, प्रदीप अग्रवाल, संजय केसरी, शिवनाथ जायसवाल, रामनिवास तोमर, डॉक्टर सत्येंद्र आर्य, सुनील सिंह, मनोज सोनकर, विकास चौबे, संतोष पटेल, दिव्या विकास सिंह बिट्टू, संतोष साहनी, अनिल पाठक, धर्मेंद्र जायसवाल, कुश भारती, प्रभा शंकर मिश्रा, सुनील चौबे एवं अन्य कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
आकाशीय बिजली के चपेट में आने से तीन महिलाएं गंभीर गोबर-गोमूत्र से तैयार जैविक उत्पादों की जानकारी, एकल ग्रामोत्थान फाउंडेशन ने किसानों को किया जागरूक किसी भी दशा में अस्त्र शस्त्र का नही होगा प्रदर्शन-एसडीएम दुद्धी स्वराज साथियों को मिला ग्राम परिवर्तन का मंत्र, चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ तीन ग्राम पंचायत में हुई बैठक, पात्र लाभार्थियों की सूची पर ग्रामीणों ने लगाई मोहर अमेरिकी नौसेना द्वारा भारतीय वाणिज्य जहाजों पर कायरता पूर्ण हमला और चालक दल के तीन नाविक की मौत पर व... कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रधानमंत्री केंद्रीय शिक्षा मंत्री व सीएम को भेजा ज्ञापन लाखो शिक्षको के भविष्य ... 50 हजार का इनामिया गौ तस्कर मुठभेड़ मे गिरफ्तार छह गौवंश अवैध असलहे बरामद एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओ ने किया वृक्षारोपण हर घर शुद्ध नल जल डाक्यूमेंट्री फिल्म प्रमोशन पर दिग्गज कलाकारों निर्देशकों ने सराहा
Download App