सोनभद्र

बनवासी सेवा आश्रम में तीन दिवसीय महिला प्रशिक्षण संपन्न, स्वावलंबन और लिंग समानता पर हुई चर्चा

म्योरपुर/ सोनभद्र(विकास अग्रहरि)
म्योरपुर ब्लॉक के गोविंदपुर स्थित बनवासी सेवा आश्रम के विचित्रा महाकक्ष में तीन दिवसीय महिला प्रशिक्षण का आयोजन किया गया।जिससे स्त्रियों के व्यक्तिगत,घरेलू हिंसा और समस्या,के साथ लिंग भेद पर विस्तार से चर्चा किया गया। महिला कार्यकर्ता और गांधी विचार से जुड़ी पुतुल दीदी ने अपने संबोधन में कहा कि महिलाओं को घर में टीका टिप्पणी कर मानसिक उत्पीड़न करना आम बात है।दूसरी बात कि लिंग भेद भी पुरुषों के सोच के कारण पैदा हुआ है।हमे इन सबसे दूर होना है तो खुद को स्वावलंबी बनाना होगा चाहे छोटे मोटे काम ही क्यों ना हो।

सिलाई ,कढाई,समूह, खेती बारी, के साथ नौकरी ,पशुपालन, जो भी हो अगर आप व्यस्त रहेंगी और खुद से आत्म निर्भर बनेगी तो घरेलू हिंसा और टिप्पणी से बचेंगी। कहा कि हमे पुरुष का नकल करके बराबरी का हक नहीं चाहिए।हमे खुद की पहचान बनानी होगी।पुरुष घूमता है दारू शराब,सिंगरेट का सेवन करता है तो हम भी उसी का नकल करेंगे तो बराबरी नहीं कर सकेंगे। सब दिखावटी चीजें है।कहा कि आज सेना से लेकर जहाज,और ट्रेन स्त्रियां चला रही है उनके पास बराबरी का बहुत सारा अवसर है जिससे आप की पहचान बनेगी।
मौके पर नीरा देवी,संगीता,मान मति, सहित दर्जनों ग्रामीण महिलाएं उपस्थित रही।

फोटो

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
हजारों कांवरियों ने श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर पर भोलेनाथ का किया जलाभिषेक गर्भवती महिला ने संदिग्ध परिस्थिति में लगाई फासी, मौत सावन के अंतिम सोमवार को अजीरेश्वर धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब ट्रेन से कटकर वृद्ध की मौत आदिवासी समाज के अधिकारों को लेकर बैठक में उठी आवाज अज्ञात पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत चोपन मंडल के शक्ति केंद्र जोरबा में मातृ संगठन की बैठक आयोजित ताला तोड़कर बंद घरो मे चोरी के असफल प्रयास से लोगों में दहशत का माहौल शिक्षण एवं प्रशासनिक उत्कृष्टता के लिये शिक्षको को किया गया सम्मानित चोपन पुलिस ने 11 किलो कापर वायर के साथ दो आरोपियों को दबोचा
Download App