सोनभद्र

घनी आबादी से खींची जा रही 11 हजार वोल्ट की तार, हादसे की आशंका ग्रामीणों ने 112 पुलिस को दिया सूचना

विंडमगंज/सोनभद्र (सुमन गुप्ता) विंडमगंज थाना क्षेत्र के सलैयाडीह गांव स्थित इंडियन बैंक रोड पर ग्रामीणों ने बिजली विभाग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना है कि एयरटेल और जिओ के टावर के पास रेलवे लाइन किनारे से गुजरने वाली ग्यारह हज़ार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन को घनी आबादी के ऊपर से ले जाया जा रहा है, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।ग्रामीण निरज कुमार ने बताया कि पहले से ही वहां एलटी लाइन लगी हुई है, उसके ठीक ऊपर से तीन फेज़ की नग्न (बिना कवर) तार डाली जा रही है, जो कई घरों की छतों के उपर से जा रही है। उन्होंने कहा कि यह काम बिजली विभाग की लापरवाही को दर्शाता है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए ग्रामीणों ने डायल 112 पुलिस को बुलाया, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को शांत कराया। तत्पश्चात ग्रामीणों ने थाना प्रभारी विंडमगंज को लिखित आवेदन देकर इस समस्या का शीघ्र समाधान कराने की मांग किया।

इस अवसर पर लवकुश चंद्रवंशी, अजीत चंद्रवंशी, बोला राम, संतोष, विनय, रंजीत, लड्डू घुटन, राजकुमार सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि विभाग ने जल्द सुधारात्मक कदम नहीं उठाए, तो वे वृहद आंदोलन करने को बाध्य होंगे। वही 11000 वोल्ट की तार खींच रहे बिजली विभाग के संविदा कर्मी संजय कुमार गुप्ता ने कहा कि बिजली विभाग के सक्षम अधिकारियों के आदेश के तहत बिजली की तार खींची जा रही है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
अंतिम सोमवार को बाबा बर्फानी के भव्य झाँकी दर्शन को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ बारिश के चलते सोनभद्र मे कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल 25 अगस्त को बंद मंडल स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता पी एम श्री राजकीय इंटर कालेज कोन में सम्पन्न हजारों कांवरियों ने श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर पर भोलेनाथ का किया जलाभिषेक गर्भवती महिला ने संदिग्ध परिस्थिति में लगाई फासी, मौत सावन के अंतिम सोमवार को अजीरेश्वर धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब ट्रेन से कटकर वृद्ध की मौत आदिवासी समाज के अधिकारों को लेकर बैठक में उठी आवाज अज्ञात पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत चोपन मंडल के शक्ति केंद्र जोरबा में मातृ संगठन की बैठक आयोजित
Download App