सोनभद्र

सोनभद्र में 18 वाहनों की नीलामी सरकार को मिला 6 लाख का राजस्व

सोनभद्र (विकास द्विवेदी) परिवहन विभाग के कार्यालय में विभिन्न थानो मे कर बकाया एवं अतिरिक्त कर के मामले मे निरूद्ध कुल 18 वाहनों की नीलामी हुई। इसमें बोलीदाता उच्चतम बोली लगाकर वाहनो को क्रय किया। नीलामी में कुल 19 वाहनों को नीलाम किए जाने का प्रस्ताव था।
सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी राजेश्वर यादव ने बताया कि निरूद्ध की गई 18 वाहनों में 6 लाख रुपये नीलामी धनराशि प्राप्त हुई। नीलामी में 28 बोली दाताओं ने हिस्सा लिया। एआरटीओ ने बताया कि आरआई के रिपोर्ट के न्यूनतम धनराशि 5.20 हजार के सापेक्ष 6 लाख उच्चत्तम बोली हुई। इसमें ट्रक, डम्फर, बस एवं मिनी बस, मैजिक, आटो सम्मिलित है। यह औद्योगिक राबर्ट्सगंज, चोपन व पिपरी थाने की अभिरक्षा में खड़ी थी। सभी वाहन सफलतापूर्वक नीलाम किए गए। इस दौरान पीटीओ मनोज कुमार गुप्ता, सम्भागीय निरीक्षक (प्राविधिक) पियूष कुमार, प्रधान सहायक कृपाँकर द्विवेदी, विनोद सोनकर, ललित नरायण त्रिपाठी, डीवीए अनूप सिंह, सारथी हरिओम सिंह, जुगलेश पाण्डेय, राजू सिंह, विजय पाण्डेय सहित अन्य मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
अंतिम सोमवार को बाबा बर्फानी के भव्य झाँकी दर्शन को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ बारिश के चलते सोनभद्र मे कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल 25 अगस्त को बंद मंडल स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता पी एम श्री राजकीय इंटर कालेज कोन में सम्पन्न हजारों कांवरियों ने श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर पर भोलेनाथ का किया जलाभिषेक गर्भवती महिला ने संदिग्ध परिस्थिति में लगाई फासी, मौत सावन के अंतिम सोमवार को अजीरेश्वर धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब ट्रेन से कटकर वृद्ध की मौत आदिवासी समाज के अधिकारों को लेकर बैठक में उठी आवाज अज्ञात पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत चोपन मंडल के शक्ति केंद्र जोरबा में मातृ संगठन की बैठक आयोजित
Download App