सोनभद्र

घर में घुसा आठ फीट लंबा अजगर, मचा हड़कंप — स्नेक एक्सपर्ट ने चलाया सफल रेस्क्यू ऑपरेशन

म्योरपुर/सोनभद्र(विकास अग्रहरि)

म्योरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत खैराही में सोमवार की रात उस समय अफरा-तफरी मच गई जब मुर्धवा–बीजपुर मार्ग किनारे स्थित एक बस्ती में आठ फीट लंबा अजगर (पहरचिति प्रजाति का सर्प) अचानक एक घर में घुस गया। बताया जा रहा है कि अजगर बकरी का शिकार करने के चक्कर में घर के भीतर आ पहुंचा। जैसे ही घरवालों ने इस विशालकाय सांप को देखा, उनके होश उड़ गए और पूरे घर में चीख-पुकार मच गई।घर के मालिक जय कुमार ने बताया कि उन्होंने और ग्रामीणों ने मिलकर सांप को बाहर निकालने की काफी कोशिश की, लेकिन उसकी लंबाई और फुर्ती के कारण वे सफल नहीं हो सके। घबराए परिवार ने तत्काल डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही म्योरपुर थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।इसके बाद पुलिस ने पिपरी निवासी स्नेक एक्सपर्ट नीतीश से संपर्क किया। रात करीब दस बजे नीतीश मौके पर पहुंचे और सावधानीपूर्वक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। लगभग आधे घंटे की मशक्कत के बाद उन्होंने अजगर को सुरक्षित पकड़ा और बोरे में डालकर रनटोला के जंगल में छोड़ दिया।रेस्क्यू के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए थे। लोग अजगर का आकार देखकर हैरान थे और लगातार मोबाइल से वीडियो बना रहे थे। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह का विशालकाय सांप उन्होंने पहली बार देखा है।जानकारी के अनुसार, पहरचिति प्रजाति का अजगर विषैला नहीं होता, लेकिन यह अत्यंत फुर्तीला और आक्रामक स्वभाव का होता है। यह बकरी, मुर्गी और यहां तक कि छोटे बच्चों को भी अपना शिकार बना लेता है। सांप के घर में घुसने की घटना से इलाके में दहशत फैल गई है, हालांकि समय रहते रेस्क्यू टीम के पहुंच जाने से बड़ी दुर्घटना टल गई।ग्रामीणों ने नीतीश और पुलिस टीम के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी सूझबूझ और त्वरित कार्रवाई से गांव में संभावित हादसे को टाल दिया गया।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
अंतिम सोमवार को बाबा बर्फानी के भव्य झाँकी दर्शन को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ बारिश के चलते सोनभद्र मे कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल 25 अगस्त को बंद मंडल स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता पी एम श्री राजकीय इंटर कालेज कोन में सम्पन्न हजारों कांवरियों ने श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर पर भोलेनाथ का किया जलाभिषेक गर्भवती महिला ने संदिग्ध परिस्थिति में लगाई फासी, मौत सावन के अंतिम सोमवार को अजीरेश्वर धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब ट्रेन से कटकर वृद्ध की मौत आदिवासी समाज के अधिकारों को लेकर बैठक में उठी आवाज अज्ञात पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत चोपन मंडल के शक्ति केंद्र जोरबा में मातृ संगठन की बैठक आयोजित
Download App