सोनभद्र

आदिवासी बाहुल्य जनपद सोनभद्र कैमूर आदिवासी विश्वविद्यालय की स्थापना कराने के संबंध में भाकपा ने मुख्यमंत्री को भेजा पत्र

सोनभद्र (ओम प्रकाश गुप्ता) आदिवासी बाहुल्य जनपद सोनभद्र में उच्च शिक्षा के लिए कैमूर आदिवासी विश्वविद्यालय की स्थापना करने के सम्बन्ध में भाकपा जिला सचिव कामरेड आर के शर्मा द्वारा मुख्यमंत्री को पत्र भेजा गया।

मुख्यमंत्री को संबोधित पत्र में कहा गया है कि महोदय,
आप भलीभांति अवगत हैं कि उत्तर प्रदेश राज्य का जनपद सोनभद्र विन्ध्य व कैमूर पर्वत मालाओं के मध्य स्थित सूबे का अंतिम छोर का जिला है जो बहुसंख्यक समुदाय के साथ आदिवासी बाहुल्य जनपद है। भौगौलिक रुप से वृहद क्षेत्रफल वाले इस जनपद सोनभद्र में तमाम सरकारी और निजी कल-कारखानों के साथ खनिज से जुड़े उपक्रम भी स्थापित है। जिसके बावजूद भी यहां के युवाओं को रोजगार के लिए अन्य राज्यों में जा कर दर दर की ठोकरें खानी पड़ती है। स्थानीय कल-कारखानों में स्थानीय बेरोजगार युवाओं को रोजगार के लिए कोई जगह आरक्षित नहीं है। ऐसा ही हालात इस जनपद के छात्र छात्राओं के साथ भी है, जिन्हें उच्च शिक्षा के लिए अन्य राज्यों व शहरों में जाना पड़ता है। आर्थिक रूप से कमजोर यहां के मूल वाशिंदे अपने बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए शहर के खर्चे को देखते हुए उन्हें बाहर नहीं भेज पाते हैं। जो अत्यंत गंभीर और सोचनीय विषय है। इस समस्या के समाधान के लिए भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी जिला कौंसिल सोनभद्र लगातार विगत कई वर्षों से अपने आंदोलनों के दौरान इस मुद्दे को लेकर आवाज उठाती चली आ रही है , जिसे पीछले माह में उत्तर प्रदेश की महामहिम राज्यपाल महोदया ने भी संज्ञान में लेकर आदिवासी बाहुल्य जनपद सोनभद्र में कैमूर आदिवासी विश्वविद्यालय की स्थापना के सम्बन्ध में प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा विभाग को कार्यवाही के लिए निर्देशित पत्र लिखा है।

पत्र मे विशेष रूप से हुए लिखा गया है कि माननीय मुख्यमंत्री जी इस पत्र के माध्यम से भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी जिला कौंसिल सोनभद्र आप से सोनभद्र की आवाम की जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए आशा व्यक्त करती है कि आदिवासी बाहुल्य जनपद सोनभद्र में उच्च शिक्षा के लिए “कैमूर आदिवासी विश्वविद्यालय” की स्थापना कराया जाना नितांत आवश्यक है। जिससे चार राज्यों की सीमाओं को समेटे इस जनपद सोनभद्र का शिक्षा का केंद्र के रूप में पहचान बने और इस आदिवासी बाहुल्य जनपद सोनभद्र का त्वरित विकास हो सके ।
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव कामरेड आर के शर्मा द्वारा मुख्यमंत्री को भेजे गये पत्र के साथ महामहिम राज्यपाल महोदया द्वारा अभी पीछले माह प्रमुख सचिव, उच्च शिक्षा विभाग (उ.प्र.) को दिए गए पत्र की छाया प्रति को भी पत्र के साथ संलग्न कर भेजा गया है।
अब देखना है कि आगामी 15 नवंबर को चोपन नगर में सोनभद्र के आदिवासियों को संबोधित करने आ रहे मुख्यमंत्री जी आदिवासी समाज के हित में क्या नया घोषणा करते हैं।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
किसी भी दशा में अस्त्र शस्त्र का नही होगा प्रदर्शन-एसडीएम दुद्धी स्वराज साथियों को मिला ग्राम परिवर्तन का मंत्र, चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ तीन ग्राम पंचायत में हुई बैठक, पात्र लाभार्थियों की सूची पर ग्रामीणों ने लगाई मोहर अमेरिकी नौसेना द्वारा भारतीय वाणिज्य जहाजों पर कायरता पूर्ण हमला और चालक दल के तीन नाविक की मौत पर व... कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रधानमंत्री केंद्रीय शिक्षा मंत्री व सीएम को भेजा ज्ञापन लाखो शिक्षको के भविष्य ... 50 हजार का इनामिया गौ तस्कर मुठभेड़ मे गिरफ्तार छह गौवंश अवैध असलहे बरामद एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओ ने किया वृक्षारोपण हर घर शुद्ध नल जल डाक्यूमेंट्री फिल्म प्रमोशन पर दिग्गज कलाकारों निर्देशकों ने सराहा 12 साल मे सोनभद्र को मिला सिर्फ शोषण और उपेक्षा - रामराज गौड़ सोनभद्र की प्रतिभाओं ने फैशन मंच पर बिखेरा जलवा विजेताओं ने बढ़ाया जिले का मान
Download App