सोनभद्र

पेड़ के नीचे मिला युवक का शव, परिजनों ने लगाया हत्या आरोप

बीजपुर (रामजियावन गुप्ता) स्थानीय क्षेत्र के ग्राम पंचायत अंजानी के कोलिनमाड टोला में एक युवक का शव पेड़ के नीचे मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस फॉरेंसिक टीम और उच्चाधिकारियों का इंतजार कर रही थी।
मृतक की पहचान संतोष कुमार (25 वर्ष) पुत्र सुरेश चंद्र हलवाई, निवासी कोलिनमाड टोला के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि संतोष गुरुवार शाम को खेत जोतने के बाद किसी काम से चट्टी की ओर गया था। रात भर घर न लौटने पर परिजनों ने सोचा कि

वह किसी दोस्त के साथ होगा।
शुक्रवार सुबह भी जब संतोष घर नहीं लौटा और फोन का जवाब नहीं मिला, तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। मृतक के भाई रूपनारायण और अन्य परिजन खोजबीन करते हुए घर से लगभग एक किलोमीटर दूर एक पेड़ के नीचे पहुंचे, जहां उन्होंने संतोष को मृत अवस्था में पाया।
परिजनों ने आरोप लगाया है कि तीन दिन पहले गांव के कुछ युवकों से संतोष का झगड़ा हुआ था। इस दौरान उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई थी। परिजनों

के अनुसार, झगड़े में शामिल युवक गांव से गायब हैं।
मौके पर पहुंचे बभनी प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल ने बताया कि परिजन कुछ लोगों पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। प्रथम दृष्टया यह मामला संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का प्रतीत हो रहा है। उन्होंने बताया कि फॉरेंसिक टीम जांच के लिए आ रही है। जांच के बाद शव को मोर्चरी में रखवाया जाएगा और शनिवार को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित तीज के गीतों पर झूमीं महिलाएं सोलह शृंगार से सजा उत्सव
Download App