सोनभद्र

भव्य कलश यात्रा के साथ शिव महापुराण कथा का हुआ शुभारंभ

बीजपुर(रामजियावन गुप्ता)। स्थानीय मोटर गैरेज के पंडाल में रविवार को भव्य कलश यात्रा के साथ नवदिवसीय शिव महापुराण कथा का शुभारंभ हुआ। कथा 2 नवंबर से 10 नवंबर तक आयोजित हैं जिसमे सायं 4 बजे से 7बजे तक कथा व्यास आचार्य महामाया प्रसाद शास्त्री के श्रीमुख से होगा। रविवार को सैकड़ो भक्तो के साथ गाजे बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गई कलश यात्रा की शुरुआत में यजमान रामहित गुप्ता ने सपत्नीक पूजा-अर्चना के साथ शोभायात्रा की शुरुआत की। कलश यात्रा मोटर गैरेज से शुरू होकर दुदहिया मंदिर,हनुमान मंदिर होकर अजीरेश्वर महादेव धाम पहुँची जहाँ विधि विधान से वैदिक मंत्रोच्चार के साथ अंजीर नदी से जल उठाकर वापस पंडाल में आकर समाप्त हुई। कलश शोभा यात्रा में मुख्य रूप से राजेश सिंह,हरदेव गुप्ता, गोविंद गुप्ता, प्रमोद, शैलेश, बिनोद सहित बड़ी सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालु सम्मिलित हुए।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एसडीएम के अर्दली व तहसील मुंशी की मौत से शोक की लहर ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित
Download App