सोनभद्र

विंढमगंज सोनभद्र में बिजली के तार की चपेट में आने से किसान की मौत

विंढमगंज सोनभद्र ( सुमन गुप्ता)

विंढमगंज सोनभद्र थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत धोरपा में दोपहर के बाद अपने धान की खेत की निगरानी करने निकले धोरपा ग्राम पंचायत के बिछियहवामर टोला निवासी लाल मुनि यादव उम्र लगभग 45 वर्ष पुत्र स्वर्गीय तपसी यादव के खेत में गिर 11000 बिजली की तार के चपेट में आने से मौत हो गई।सूचना पर पहुंची स्थानिक प्रशासन ने शव को कब्जे में कर अंत्य परीक्षण हेतु दूध्दि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। वही मौके पर पहुंचे क्षेत्र पंचायत

सदस्य दिलीप गुप्ता ने कहा कि इस ग्राम पंचायत में अमवार फीडर से बिजली की आपूर्ति बहाल की जाती है। बिजली विभाग के कर्मचारियों की घोर लापरवाही के कारण आज हमारे ग्राम पंचायत निवासी लाल मुनि यादव की मौत 11000 बिजली के गिरे तार की चपेट में आने से हो गई।इनके पीछे उनकी पत्नी व पुत्र प्रिंस कुमार 12 वर्ष, मुलायम कुमार 17 वर्ष, आनंद कुमार 8 वर्ष की परवरिश पर कठिन समस्या उत्पन्न हो गई है। जबकि इलाके में फैले हुए बिजली के तार पूरी तरह से जीर्णशीर्ण अवस्था में हो गई है। इसके बाबत कई बार बिजली विभाग के संबंधित अधिकारियों को भी अवगत कराया है। परंतु आज तक बिजली के तार की मरम्मत या नवीनीकरण नहीं किया जाना घोर लापरवाही है।

बिजली विभाग मृतक के आश्रितों को परिवेश करने के लिए समुचित मुआवजा दे ताकि उनके परिवार का भरण पोषण हो सके। वही मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। मौजूद लोग बिजली विभाग के संबंध अधिकारियों को कोस रहे थे।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
फेसबुक पर महिला को अश्लील प्रस्ताव भेजने वाले आरोपी का पुलिस ने किया चालान आरपीएल 2026 क्रिकेट लीग ब्लेज ब्लास्टर ने 20 रनों से जीत दर्ज कर फाइनल मे बनाई जगह मुहर्रम पर्व को लेकर कोन थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित, सौहार्द बनाए रखने की अपील म्योरपुर में तीन दिवसीय जन-कल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ चेयरमैन कमलेश मोहन ने गिनाई सरकार की उपलब्धिया जहरीले पदार्थ के सेवन से महिला की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता का फंदे से लटकते मिला शव पिता ने लगाया हत्या का आरोप चोपन और बीजपुर पुलिस ने 2 शातिर बाइक चोर को 8 चोरी की बाइक के साथ किया गिरफ्तार सफ़ाई कर्मचारी संघ ब्लॉक अध्यक्ष के घर लाखों की चोरी 2027 चुनाव बड़ा ऐलान 40 प्रत्याशियो की पहली सूची जारी अभिषेक शर्मा राबर्ट्सगंज से ठोकेंगे ताल
Download App