सोनभद्र

ब्लाक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

वैनी /सोनभद्र (राजन गुप्ता)
विकास खंड नगवां के परिषदीय विद्यालयों के बच्चों की खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन शुक्रवार को बीआरसी खेल मैदान पर आयोजित किया गया प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख नगवां आलोक कुमार सिंह एवं विशिष्ट अतिथि पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अमरेश पटेल ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर दिप प्रज्वलित कर संयुक्त रूप से किया कार्यक्रम के संयोजक खंड शिक्षा अधिकारी नगवां धनंजय सिंह ने अतिथियों का स्वागत स्मृति चिन्ह बैज अलंकरण अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया गया मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में कहा कि पढ़ाई के साथ साथ खेलकूद भी महत्वपूर्ण है इससे बच्चों का शरीर स्वस्थ रहता है स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का विकास होता है

इस दौरान प्रतिभागियों में सांस्कृतिक कार्यक्रम सहित लम्बी कुद,ऊची कुद, खो-खो,पीटी आदि विभिन्न खेल कूद प्रतियोगिता में अपना दमखम दिखाया इस खेलकूद प्रतियोगिता में विजयी बच्चे जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे इस मौके पर मनोज जायसवाल, देवी सिंह धीरेन्द्र पटेल संजय जायसवाल , अरूणेश पांडे, अरविंद, उमाकांत, अतुल कुमार रमेश पटेल सहित शिक्षक शिक्षकाए मौजूद रहे।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एसडीएम के अर्दली व तहसील मुंशी की मौत से शोक की लहर ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित
Download App