सोनभद्र

सर्पदंश से वन विभाग संविदा कर्मचारी की मौत

दुद्धी। स्थानीय कस्बा के रामनगर स्थित वन विभाग के रेंज आफिस परिसर में सर्प दंश से एक अधेड़ की मौत हो गई। वृहस्पतिवार की देर शाम करीब साढ़े सात बजे अपने घर के बाहर विभागीय कर्मचारी के साथ बैठकर बारिश के दौरान बातचीत कर रहे थे। उसी दौरान संविदाकर्मी अशोक कुमार 55 पुत्र स्व0 महेश निवासी दुमहान अपने कमरे का दरवाजा खोलने गए हुए थे। उसी दौरान पैर में सांप ने डस लिया। सांप के काटने के बाद उछल गए। जिससे दूसरे पैर में दुबारा काट लिया। कालोनी निवासी तत्काल सीएचसी दुद्धी पहुँचे जहाँ चिकित्सकों द्वारा उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को मेमो के जरिये दिया। मौत की खबर सुनते परिजनों में कोहराम मच गई। एकलौता लड़का विशेष निरंजन ने बताया कि उसके चार बहन है सभी की शादी हो चुकी है। पत्नी चार साल पहले रेलवे ट्रैक में कटकर आत्महत्या कर चुकी है। बच्चों की सहमति से एक साल पहले दूसरी पत्नी को लाया है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित तीज के गीतों पर झूमीं महिलाएं सोलह शृंगार से सजा उत्सव
Download App