सोनभद्र

मूसलाधार बारिश ने बर्बाद की धान की फसल, किसान चिंतित

म्योरपुर/सोनभद्र(विकास अग्रहरि)

म्योरपुर विकास खण्ड में तीन दिन से हो रही मूसलाधार बारिश के कारण खेतों में तैयार धान की हजारों कुंतल फसल बर्बाद हो गई है। आसमानी आफत का आलम यह है कि सैकड़ों कुंतल तैयार धान की फसल पानी में गिर कर बर्बाद हो रही है। फली और डंठल खेत में लबालब पानी में पसरे पड़े हैं और तीन दिन से पानी में रहने के कारण फसल अंकुरित होने लगी है।किसानों के चेहरे पर तनाव और चिंता की लकीरें देखी जा रही हैं।

किसान लक्ष्मणधारी ,रामखेलावन ,रामअवध देवीशरण, मिश्रीलाल सहित सैकड़ों अन्नदाताओं ने बताया कि फसल तो अब बर्बाद हो गई है और आगामी एक साल के लिए पशुओं का चारा की बड़ी समस्या दिखाई दे रही है।तमाम किसान रात दिन मेहनत कर के खेतों से पानी निकाशी में लगे हुए हैं। क्षेत्रीय अन्नदाताओं ने जिला प्रशासन से तत्काल मौकाए जाँच करा कर आपदा राहत कोष से क्षतिपूर्ति दिलाए जाने की माँग की है।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एसडीएम के अर्दली व तहसील मुंशी की मौत से शोक की लहर ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित
Download App