सोनभद्र

सोनभद्र में छठ महापर्व का समापन उगते सूर्य को अर्घ्य देकर हुई पूजा, घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

सोनभद्र (विकास द्विवेदी) सोनभद्र में छठ महापर्व का समापन मंगलवार को उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ हुआ। राबर्ट्सगंज शहर से लेकर तहसीलों तक आस्था का यह पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। मंगलवार तड़के चार बजे से ही सभी छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी थी। व्रतियों ने पूरी श्रद्धा और आस्था के साथ भगवान भास्कर की उपासना की। भोर में व्रतियों ने उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया। इस दौरान व्रतियों ने अपने परिवार की खुशहाली और समृद्धि की कामना की। छठ घाटों पर मेले जैसा नजारा था और छठी मइया के पारंपरिक गीत गूंजते रहे, जिससे पूरे वातावरण में भक्तिमय उल्लास छाया रहा।
बिहार का यह प्रमुख लोक आस्था का महापर्व बॉर्डर से सटा होने के कारण सोनभद्र में भी धूमधाम से मनाया जाता है। जिले में हर साल छठ मनाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में वृद्धि देखी जा रही है। हजारों व्रती महिलाएं अर्घ्य देने के लिए शहर के राम सरोवर तालाब, मेहुडी नहर, शिव सरोवर तालाब, अखड़हवा पोखरा के अलावा अन्य छठ घाट पर पहुंची थीं।
हिंदू धर्म में छठ पूजा का विशेष महत्व है, जिसे सुख-समृद्धि और मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए किया जाता है। अर्घ्य देने के बाद महिलाएं मंगलगीत और देवीगीत गाते हुए अपने घरों को लौटीं। ऐसी मान्यता है कि छठ पूजन करने वाली महिलाओं की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एसडीएम के अर्दली व तहसील मुंशी की मौत से शोक की लहर ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित
Download App