सोनभद्र

सूर्य को अर्घ्य देने के साथ चार दिवसीय आस्था का महापर्व छठ संपन्नl

देवी जागरण के आयोजन से रात भर भक्तिमय रहा छठ घाट

म्योरपुर /सोनभद्र(विकास अग्रहरि)

स्थानीय ब्लॉक के कस्बा स्थित छठ घाट पर मंगलवार की सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने और हवन-पूजन के साथ ही चार दिवसीय आस्था के महापर्व छठ का विधिवत समापन हुआ। व्रती महिलाओं ने भगवान सूर्य और छठी मैया से परिवार की सुख-समृद्धि, शांति और आरोग्य की कामना की।इस अवसर पर जय बजरंग सेवा समिति की ओर से श्रद्धालुओं और व्रती महिलाओं की सुविधा के लिए पंडाल, फव्वारे तथा आकर्षक सजावट की व्यवस्था की गई। समिति द्वारा आयोजित भव्य देवी जागरण ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

कन्हा श्याम जागरण मंडली के कलाकारों ने एक से बढ़कर एक देवी भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। मनमोहक झांकियों ने दर्शकों का दिल जीत लिया।भारी बारिश के बावजूद श्रद्धालुओं का उत्साह कम नहीं हुआ। बड़ी संख्या में लोगों ने घाट पहुंचकर पूजा-अर्चना की और समिति को सफल आयोजन के लिए बधाई दी। देवी जागरण के समापन पर श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।

कार्यक्रम में ग्राम प्रधान संगीता जायसवाल, सोनाबच्चा अग्रहरि, गणेश कुमार जायसवाल, रविशंकर अग्रहरि, सुनील अग्रहरि, दीपक सिंह, पंकज सिंह, सुरेश केशरी, अंकित जायसवाल, प्रवीण अग्रहरि, अमित रावत, प्रभात गुप्ता, अमित जायसवाल, सुजीत अग्रहरि, शुभम अग्रहरि, सनी सिंह, ओम अग्रहरि, मोनू जायसवाल,भोलू जायसवाल, मंदीप, संदीप मीडिया प्रभारी विकास अग्रहरी, दीपक अग्रहरि सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
सुरक्षा व्यवस्था को लेकर म्योरपुर थानाध्यक्ष कमल नयन दूबे अपनी पुलिस टीम के साथ मौके पर मुस्तैद रहे।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एसडीएम के अर्दली व तहसील मुंशी की मौत से शोक की लहर ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित
Download App