सोनभद्र

उगते सूर्य को अर्घ्‍य देने के साथ संपन्न हुआ चार दिनों के आस्था का महापर्व छठ

बीजपुर/सोनभद्र (रामजियावन गुप्ता) लोक आस्था के महापर्व छठ के चौथे दिन मंगलवार की सुबह न्याय पंचायत जरहा के दुदहिया मंदिर,बीजपुर बाजार, अजीरेश्वर धाम जरहा,डोडहर,लेक पार्क ,शिव मन्दिर,सिरसोती,सेवकाडाँड़ आदि जगहों पर नदी, तालाबों, नहरों पर बने घाटों पर जाकर व्रतियों ने उगते सूर्य देव को अर्घ्‍य दिया और छठी मैया की पूजा के साथ यह महापर्व संपन्न हो गया। सभी ब्रतीयो और उनके परिवार ने छठ पर्व पूरे उत्साह और भक्ति भाव के साथ मनाया। रात भर छठ घाट पर देवी जागरण ,भजन संध्या का आयोजन हुआ। इसी क्रम में बीजपुर बाजार घाट पर भव्य देवी जागरण हुआ। छठ पर्व के चौथे एवं अंतिम दिन तड़के ही उगते सूरज को अर्घ्य देने के लिए व्रती और उनके परिजन कमर तक पानी में डूबे हुए और पूजा सामग्रियों से भरे सूप हाथों में लिए व्रतियों ने भगवान भास्कर को पूरी श्रद्धा सूर्य को आखिरी अर्घ्‍य देने के साथ ही व्रतियों ने व्रत का समापन किया। छठ व्रतियों ने प्रसाद ग्रहण किया और इसी के साथ ही व्रत और उपवास का चार दिनों तक चलने वाला यह पर्व संपन्न हो गया।सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर प्रशासन भी छठ घाट पर मुस्तैदी के साथ खड़ा रहा।प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्र कुमार सिंह मय फोर्स पूरी रात क्षेत्र का भ्रमण करते नजर आए। श्री मिश्रा ने बताया कि पुलिस को सभी छठ घाटों पर तैनात कर दिया था और मैं रात भर खुद पूरे क्षेत्र की छत घाटों पर नजर रखा था।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एसडीएम के अर्दली व तहसील मुंशी की मौत से शोक की लहर ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित
Download App