सोनभद्र

छठ पूजा: खरना के दिन महिलाओं ने किया सूर्य को जल अर्पण, 36 घंटे का व्रत शुरू

म्योरपुर/सोनभद्र(विकास अग्रहरि)
स्थानीय ब्लॉक क्षेत्र के कस्बा स्थित हनुमान मंदिर स्थित बजरंग सरोवर छठ घाट पर रविवार को खरना के दिन छठ व्रती महिलाओं ने स्नान के साथ सूर्य को जल अर्पित कर खीर खाने के साथ 36 घंटे से ज्यादा वक्त के लिए व्रत की शुरुआत की। घाट पर सैकड़ों महिलाओं ने स्नान किया और बेदी पर दीप जलाया।इस दौरान छट घाट को दुल्हन की तरह सजाया गया है और जय बजरंग सेवा समिति के पदाधिकारियों ने साफ सफाई और सुरक्षा की जिम्मेदारी अपने पर ली है। अध्यक्ष गणेश कुमार जायसवाल ने बताया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी जय बजरंग सेवा समिति के पदाधिकारियों एवम सदस्यों द्वारा छठ पूजा करने वाली महिलाओं के नहाने, बैठने से लेकर पूरी व्यवस्था की गई है। रात्रि में देवी जागरण की भी व्यवस्था की गई है।

इसी क्रम में, सीओ दुद्धी राजेश कुमार राय, तहसीलदार ज्ञानेंद्र कुमार और थाना प्रभारी म्योरपुर कमल नयन दूबे ने रविवार को बजरंग सरोवर छठ घाट का निरीक्षण किया। उन्होंने सुरक्षा और सुविधाओं का जायजा लेते हुए आयोजकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।इस दौरान जय बजरंग सेवा समिति अध्यक्ष गणेश कुमार जायसवाल वरिष्ठ संरक्षक हरदीप सिंह, उपाध्यक्ष पंकज सिंह,सुरेश केशरी,संदीप,कोषाध्यक्ष अंकित जायसवाल,मोनू जायसवाल महामंत्री प्रवीण अग्रहरी,मंत्री इम्तियाज आलम, उपाध्यक्ष व मीडिया प्रमुख अमित रावत,व्यवस्थापक प्रमुख अमित जायसवाल उपाध्यक्ष सुजीत अग्रहरि,उपाध्यक्ष उज्जवल जायसवाल, मंत्री अनिल कुमार गुप्ता,शुभम अग्रहरी,भोलु जायसवाल, मनोज जायसवाल ,रंजीत जायवाल,महेश जायसवाल,पुष्पेंद्र अग्रहरि, सनी सिंह,मनदीप, मीडिया प्रभारी विकास कुमार अग्रहरि, सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
मेधावियों का सम्मान माँ वैष्णों माडर्न गर्ल्स हाई स्कूल का 98 प्रतिशत रिजल्ट टापर्स हुए सम्मानित म्योरपुर मे बालिका हत्याकांड का हुआ खुलासा रिश्ते मे मामा ने किया हत्या मुठभेड़ मे पैर मे लगा गोली आर... एक्शन मोड मे सत्येंद्र राय फुट मार्च कर लोगों को नशे के प्रति जागरूक किया अधिवक्ताओं का हित सर्वोपरि - विनोद पांडेय मारकुंडी मे जन आक्रोश रैली पदयात्रा निकली महिलाओं पर अश्लील टिप्पणी करने वाले तीन शोहदे अलग-अलग क्षेत्रों से गिरफ्तार मेडिकल कालेज गुंडा टाईप के डाक्टरो व दलालो का अड्डा - संदीप मिश्रा बेटियां प्रतिभाशाली होती हैं, उनकी शिक्षा जरूरी - ऋतु सिंह पटेल राबर्ट्सगंज बाजार में जाम पर छिड़ी बहस ई रिक्शा नहीं अतिक्रमण है असली वजह राजेश सिंह और साइबर टीम के अथक प्रयास से ठगी के 25 हजार पीड़ित को वापस कराया
Download App