सोनभद्र

सोनभद्र मे गरजे श्यामलाल पाल कहा भाजपा सरकार मे दलितों पर बढ़ा जुल्म

सोनभद्र (विकास द्विवेदी) भाजपा सरकार मे उत्तर प्रदेश में दलितों पर अन्याय और अत्याचार की घटनाएं आए दिन बढ़ती जा रही हैं। इस सरकार में सामंती ताकतों का मनोबल आए दिन बढ़ता जा रहा है। अपराधियों और सामंतवादियों को भाजपा सरकार का संरक्षण मिला हुआ है। हर स्तर पर भेदभाव किया जा रहा है। यह बाते जनपद दौरे पर आए समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने सपा कार्यालय पर पत्रकारों से वार्ता के दौरान कहा।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि एक तरफ सत्ता समर्थक पीडीए को तरह-तरह से अपमानित कर रहे हैं। वहीं भाजपा सरकार पीडीए की नौकरी आरक्षण और हक छीन रही है। पुलिस प्रशासन मुकदर्शक बना रहता है। भाजपा सरकार मे दलितों पिछड़ों और महिलाओं के साथ अपराध की घटनाएं देश में सबसे ज्यादा हो रही है। भाजपा सरकार के खोखले दावे और जर्जर स्वास्थ्य व्यवस्था से जनता त्राहिमाम कर रही है। हर जिले के अस्पतालों में इलाज के लिए दलित दर-दर भटक रहा है और अस्पतालों में डॉक्टर नदारत हैं और यदि डॉक्टर मिलते भी हैं तो गरीब मरीजों को बाहर से दवा लेने के लिए मजबूर कर देते हैं। भाजपा सरकार में कोई वर्ग सुरक्षित नहीं है चारों तरफ इस सरकार में लूट मची हुई है। इन सबसे छुटकारा केवल समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ही दिला सकते हैं।

इस दौरान जिलाध्यक्ष राम निहोर यादव, जयप्रकाश उर्फ चेखूर पांडेय, रमेश दुबे, रविंद्र बहादुर सिंह, संजय यादव, विजय यादव, अनिल यादव, चौधरी यशवंत सिंह, मुनीर अहमद, राम भरोसे सिंह, लाल बहादुर पाल, उमेश पाल, महेंद्र पाल, त्रिपुरारी गौड़, सुरेश यादव, लोकपति सिंह, हिदायत उल्ला, अभय यादव, मंदाकिनी पांडेय, निधि पांडेय, रमेश सिंह यादव आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एसडीएम के अर्दली व तहसील मुंशी की मौत से शोक की लहर ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित
Download App