सोनभद्र

नशे की हालत में गिरने से वृद्ध की मौत। मौके पर पहुंची पुलिस।

सोनभद्र।शिव दास वर्मा ( मधुपुर )

जनपद के रावर्ट्सगंज कोतवाली अंतर्गत सुकृत पुलिस चौकी क्षेत्र के मधुपुर बाजार के पास वाराणसी शक्तिनगर मुख्यमार्ग से महज दस कदम की दूरी पर एक वृद्ध का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई। गौरतलब है कि घटना दीपावली की देर रात की बताई जा रही है। दीपावली की सुबह जब क्षेत्र लोगों की नजर पड़ी तो लोगों ने डायल 112 और सुकृत पुलिस चौकी पर सूचना दी। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी रविकांत मिश्र और उनकी टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार व्यक्ति फेरी का काम करता था और करीब एक साल से हर रात में मधुपुर में स्थित लाइफ एंड केयर फार्मेसी के पास सोता था और हर सुबह उठकर फेरी के लिए क्षेत्र में निकल जाता था।

रात में घटना स्थल पर ही उपर बने फाउंडेशन पर बिस्तर लगाकर सोया हुआ था और देर रात में नशे की हालत में ऊपर से गीरने से वृद्ध की मौत हो गई। लेकिन देर रात होने और बाजार बंद होने से किसी को घटना का पता नहीं चल सका। वहीं पुलिस द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार मृत व्यक्ति राजकुमार कसेरा पुत्र स्व नंदलाल कसेरा उम्र लगभग 65 वर्ष पता चौक बाजार अहरौरा मिर्जापुर के रूप में पहचान किया गया। पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल लोढ़ी के लिए भेज दिया। वहीं पुलिस के द्वारा परिजनों को सुचित कर दिया गया है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एसडीएम के अर्दली व तहसील मुंशी की मौत से शोक की लहर ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित
Download App