सोनभद्र

आरएसएस कार्यकर्ताओं ने शताब्दी वर्ष के अवसर पर किया पद संचालन

विंडमगंज/सोनभद्र (सुमन गुप्ता) विंडमगंज क्षेत्र में स्थित भारतीय इंटरमीडिएट कालेज के खेल मैदान पर आज दोपहर के बाद लगभग तीन बजे राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के स्थापना के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में विंडमगंज इकाई की ओर से पद संचालन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पद संचलन हलवाई चौक, सुभाष तिराहा, मुडिसेमर तिराहा, काली मंदिर रोड, सब्जी मंडी, बैंक रोड, शाहू चौक, अप्पर बाजार, हवाई गली से होते हुए पुनः विद्यालय प्रांगण पहुंचकर समाप्त हो गई । इस अवसर पर बौद्धिक प्रमुख श्याम जी ने संघ के 100वर्षो के इतिहास पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए हिंदू समाज को संगठित करने के लिए वर्ष भर चलाई जाने वाले कार्यक्रमों की जानकारी स्वयम सेवको को दी। तथा कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बीते दिनों मनाई गई दशहरे के पर्व को सिर्फ पर्व नहीं मानती है यह सनातन धर्म के भगवान श्री राम के आदर्शों को भी दर्शाता है हमारी सनातन धर्म संस्कृति समाज में नारी की रक्षा करना, अधर्म पर धर्म, असत्य पर सत्य की विजय, सामाजिक समरसता, पर्यावरण की रक्षा, कुटुम संरचना, मानव के प्रति समर्पण का भाव इत्यादि चीज भगवान श्री राम के जीवन चरित्र को भी अपने जीवन में लाने की प्रेरणा देता है इस मौके पर मनोज जायसवाल शिवनारायण अग्रवाल महेंद्र गुप्ता मनोज जी राम नारायण शर्मा मनीष मद्धेशिया कमलेश जायसवाल संजीव कुमार गुप्ता राजू राज वीरेंद्र चौधरी मंडल अध्यक्ष सुमित राज विनोद गौड़ पंकज गोस्वामी राकेश केसरी उदय जायसवाल जितेंद्र तिवारी उज्जवल केसरी संतोष एडवोकेट लालबाबू लक्ष्मण कुशवाहा रामचंद्र पासवान सहित कई स्वयंसेवक मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
डीएवी रिहन्द में हेड बॉय, हेड गर्ल का हुआ चुनाव, शिवम तिवारी बने हेड बॉय और दुर्गा गुप्ता बनी हेड गर... सोनभद्र में सुपर स्पेशलिस्ट अस्पताल व एमआरआई मशीन की मांग तेज कचनरवा प्रधान पति समेत 10 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार डेढ़ करोड़ रुपए की लागत से काली मंदिर का होगा सुंदरीकरण नपं अध्यक्ष ने किया भूमिपूजन सर्राफा व्यापारी से लूट मामले में फरार 2 अभियुक्तों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित अनियंत्रित ट्रेलर ट्रक पुलिया के नीचे गिरने से चालक की मौत दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में गर्भवती महिला समेत चार घायल टहलने निकले युवक पर धारदार हथियार से हमला, गंभीर हालत में रेफर 🦟 बरसात में बढ़ा मच्छरों का प्रकोप, ग्रामीणों ने की मच्छर रोधी दवा के छिड़काव की मांग अतिरिक्त ड्यूटी के भुगतान और सुरक्षा की मांग को लेकर संविदा कर्मियों ने सौंपा ज्ञापन
Download App