सोनभद्र

अपना दल एस की मासिक बैठक सम्पन्न

दुद्धी। शुक्रवार को अपना दल एस की विधानसभा स्तरीय मासिक बैठक विधानसभा अध्यक्ष निरंजन जायसवाल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में संगठन सशक्तिकरण, जनसेवा, सक्रिय सदस्यता अभियान तथा आगामी पंचायती चुनाव की रणनीति पर विस्तृत विमर्श हुआ। साथ ही जोन, सेक्टर एवं बूथ स्तरीय कमेटियों के शीघ्र गठन पर बल दिया गया, ताकि संगठनात्मक ढांचे को और अधिक मजबूत किया जा सके। मुख्य अतिथि राकेश यादव विधानसभा प्रभारी एवं राष्ट्रीय सचिव “संगठन की वास्तविक शक्ति पदों में नहीं, बल्कि कार्यकर्ताओं की निष्ठा, अनुशासन और एकजुटता में निहित है। आगामी पंचायती चुनाव केवल राजनीतिक प्रतिस्पर्धा नहीं, बल्कि जनता की सेवा और विचारधारा के प्रसार का महापर्व हैं। प्रत्येक कार्यकर्ता को सदस्यता अभियान और बूथ स्तर तक संगठन सुदृढ़ करने की दिशा में सक्रिय भूमिका निभानी होगी।” विशिष्ट अतिथि।मान सिंह गोंड़ ब्लॉक प्रमुख म्योरपुर व राम सुरेश कुशवाहा ने खाक “अपना दल (एस) जनता के विश्वास और सामाजिक न्याय की सशक्त आवाज़ है। प्रत्येक कार्यकर्ता को सक्रिय रहकर संगठन की नीतियों और सिद्धांतों को घर–घर तक पहुँचाना चाहिए। संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने के लिए कमेटियों का समयबद्ध गठन आवश्यक है।” निरंजन जायसवाल ने कहा संगठन हमारी पहचान है और कार्यकर्ता उसकी आत्मा। पंचायती चुनाव हमारे लिए जनता की सेवा का संकल्प और संगठन की एकजुटता की परीक्षा हैं। हमें सदस्यता अभियान को जनआंदोलन का रूप देना है तथा जोन, सेक्टर और बूथ स्तरीय कमेटियों का गठन प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूरा करना है। जब हर कार्यकर्ता समर्पण, अनुशासन और सेवा भावना के साथ कार्य करेगा, तब अपना दल (एस) की गूंज हर गाँव तक पहुँचेगी। बैठक में अमर सिंह खरवार, रमेश कुमार, दिनेश कुमार गुप्ता, गजा चंद, श्याम बिहारी पटेल, रत्नेश प्रसाद, सत्यनारायण प्रसाद, सोना लाल सिंह मरकाम, उमेश कुमार, विश्व कांति सिंह, नारद सिंह पटेल, राजपाल सिंह, विनोद कुमार, शिवकुमार पटेल, अटल बिहारी पटेल, संजय कुमार, रत्नेश प्रसाद केसरी, श्याम बिहारी पटेल, सलबंदी प्रसाद सहित जोन, सेक्टर एवं बूथ स्तर के सैकड़ों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक का संचालन रमेश कुमार द्वारा किया गया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एसडीएम के अर्दली व तहसील मुंशी की मौत से शोक की लहर ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित
Download App