सोनभद्र

21 कुंडीय सुदर्शन यज्ञ में निकली कलश शोभायात्रा, उमड़ी भारी भीड़

दुद्धी। स्थानीय नगर के खेल मैदान में वृहस्पतिवार को 21 कुंडीय सुदर्शन यज्ञ में कलश शोभायात्रा के साथ शुभारंभ हुआ। कलश शोभायात्रा का नेतृत्व महाराज श्री श्री 1008 रामानुजाचार्य वैष्णोमणि नारायणाचार्य ने किया। कलश शोभा यात्रा खेल मैदान से निकल कर डीहवार बाबा धाम होते हुए शिवाजी तालाब पहुँचे। कलश यात्रा में सबसे आगे ध्वज लेकर चल रहे थे। महिलाएं सिर पर कलश रखकर चल रही थीं। इस दौरान मंगल गीत गाए जा रहे थे। महायज्ञ के आयोजन के पहले दिन काफी भीड़ रही। वेद मंत्रोच्चार से शुरू हुई कलश यात्रा में निरंतर हो रही वेद ध्वनि से क्षेत्र का वातावरण भक्तिमय बना हुआ था। शिवाजी तालाब पर वैदिक मंत्रोच्चार के बाद पूजन के पश्चात सभी कलश में जल लेकर पुनः यज्ञ स्थल के लिए वापस हुए। 1008 रामानुजाचार्य वैष्णोमणि नारायणाचार्य ने कहा कि सर्व प्रथम कलश शोभायात्रा जल यात्रा, पंचाग पूजन, मंडप पूजन, आर्निय मंथन, अग्नि स्थापना एवं पूर्णावती आहुति होना है। यज्ञ कार्यक्रम के दौरान भव्य भंडारा का आयोजन होना है। कार्यक्रम के संयोजक माँ भारती जन सेवा ट्रस्ट अध्यक्ष अनिल गुप्ता ने कहा कि उत्तर व दक्षिण भारत से आये पुजारियों द्वारा सुदर्शन यज्ञ होने जा रहा है। यज्ञ के बाद शाम 5 से 8 बजे तक प्रतिदिन संगितमयी कथा का आयोजन भी होना है। इस सुदर्शन यज्ञ में पूर्व विधायक हरिराम चेरो, गणेश जौहरी, कुलभूषण पांडेय, अरुणोदय जौहरी, अमित सिंह, संदीप गुप्ता, अमरनाथ जायसवाल, कृष्ण देव सहित अन्य लोग शामिल रहे। कलश शोभायात्रा में पुलिस बल तैनात रही। यह यज्ञ 17 अक्टूबर तक होगी।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एसडीएम के अर्दली व तहसील मुंशी की मौत से शोक की लहर ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित
Download App