सोनभद्र

मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला पुलिसकर्मियों को ड्राइविंग प्रशिक्षण एवं लर्निंग लाइसेंस प्रदान

सोनभद्र (विकास द्विवेदी) पुलिस द्वारा मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत महिला सुरक्षा, सम्मान एवं आत्मनिर्भरता को सशक्त बनाने की दिशा में एक और प्रभावशाली कदम बढ़ाया गया है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी लाइन व मिशन शक्ति की नोडल अधिकारी डॉ चारू द्विवेदी के नेतृत्व में महिला पुलिसकर्मियों हेतु ड्राइविंग प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
तेज सिंह मोटर ड्राइविंग ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट में आयोजित इस विशेष प्रशिक्षण सत्र में जनपद की महिला पुलिसकर्मियों को दोपहिया एवं चार पहिया वाहनों के संचालन का प्रशिक्षण दिया गया। यह कार्यक्रम सोनभद्र पुलिस की पहल पर परिवहन विभाग के सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।प्रशिक्षण का उद्देश्य महिला पुलिसकर्मियों को तकनीकी रूप से दक्ष, आत्मनिर्भर एवं मिशन शक्ति की वास्तविक भावना से जोड़ना था। जिससे वे आपात स्थितियों, अभियानों तथा कानून-व्यवस्था ड्यूटी में अधिक सशक्त भूमिका निभा सकें। इस दौरान प्रशिक्षक द्वारा वाहन संचालन की बारीकियाँ, सड़क सुरक्षा के नियम, यातायात संकेतों की जानकारी, प्राथमिक यांत्रिक ज्ञान एवं सुरक्षित ड्राइविंग तकनीक पर विशेष अभ्यास कराया गया। कार्यक्रम में कुल 30 महिला पुलिसकर्मियों ने प्रतिभाग किया। जिनमें से 22 महिला कर्मियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए लर्निंग लाइसेंस प्राप्त किया। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी राजेश्वर यादव ने कहा कि सोनभद्र पुलिस की यह पहल न केवल प्रेरणादायक है, बल्कि मिशन शक्ति अभियान को ज़मीनी स्तर पर नई दिशा प्रदान करने वाली मिसाल है। क्षेत्राधिकारी लाइन डॉ चारू द्विवेदी ने कहा कि महिला पुलिस कर्मियों को वाहन संचालन में दक्ष बनाना केवल आत्मनिर्भरता की दिशा में कदम नहीं, बल्कि सुरक्षा से स्वावलंबन के लक्ष्य को साकार करने का प्रयास है। अब हमारी महिला कर्मी किसी भी ऑपरेशनल ड्यूटी या अभियान में अधिक सशक्त भूमिका निभाने के लिए तैयार हैं। कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों एवं प्रशिक्षकों ने महिला कर्मियों के अनुशासन, समर्पण एवं सीखने की उत्सुकता की सराहना की। इस मौके पर संभागीय निरीक्षक पीयूष कुमार, ट्रैफिक इंस्पेक्टर विनोद यादव, सेंटर मैनेजर धरम सिंह, सारथी युगलेश पाण्डेय, राजू सिंह आदि रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एसडीएम के अर्दली व तहसील मुंशी की मौत से शोक की लहर ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित
Download App