सोनभद्र

प्रधानमंत्री ने कोपा व्यवसाय के प्रशिक्षार्थी अमन कुमार को किया सम्मानित

दुद्धी। कौशल दिक्षांत समारोह के अवसर पर नई दिल्ली विज्ञान भवन में आयोजित कौशल दिक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा संस्थान के कोपा व्यवसाय के प्रशिक्षार्थी अमन कुमार को अखिल भारतीय व्यवसायिक प्ररीक्षा जुलाई-2025 में राष्ट्रीय टापर लिस्ट में स्थान बनाने के उपलक्ष्य में प्रधानमंत्री द्वारा समानित किया गया। जिससे जनपद सोनभद्र का मान सम्मान राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित हुआ। इस अवसर पर राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान दुद्धी के प्रधानाचार्य रविन्द्र पटेल प्रशिक्षार्थी अमन कुमार का उत्साहवर्धन के लिए नई दिल्ली विज्ञान भवन में उपस्थित हुए।

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान दुद्धी सोनभद्र में कौशल दिक्षान्त समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें उत्तीर्ण वर्ष-2025 के प्रशिक्षार्थियों को अंक पत्र एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया। दिक्षान्त समारोह में सर्वप्रथम माॅ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलन किया गया। तत्तपश्चात राजकीय आई0टी0आई0 दुद्धी के वर्ष 2025 में एन0सी0वी0टी0 परीक्षा उत्तीर्ण सर्वश्रेष्ठ 02 मेधावी प्रशिक्षार्थियों सत्यम कुमार,भानु कुमार मौर्या को ट्राफी, मेडल एवं प्रशस्ति पत्र का वितरण किया गया।
कौशल दिक्षान्त समारोह प्रधानाचार्य गोपाल दास नकटु-बीजपुर ने उत्तीर्ण छात्रों को याद दिलाया कि यह दीक्षांत समारोह है न कि शिक्षांत समारोह और यहां उनकी शिक्षा का अंत नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह ऐसा अवसर है कि जहां वे किताबों की दुनिया से निकलकर असली दुनिया में प्रवेश कर रहे हैं। पश्चिमी सभ्यता में दीक्षांत कन्वोकेशन का अर्थ केवल डिग्री प्राप्त करना होता है, जबकि भारतीय संस्कृति में दीक्षांत का अर्थ है। डिग्री के साथ-साथ संस्कार प्राप्त करना भी होता हैं। स्किल इंडिया भारत सरकार की एक पहल है। जिसे देश के युवाओं को कौशल सेट के साथ सशक्त बनाने के लिए शुरू किया गया है। जो उन्हें अपने कार्य वातावरण में अधिक रोजगार योग्य और अधिक उत्पादक बनाता है। किसी राष्ट्र की सफलता हमेशा उसके युवाओं की सफलता पर निर्भर करती है और कौशल भारत निश्चित रूप से इन युवा भारतीयों के लिए बहुत सारे लाभ और अवसर लाएगा। वह समय दूर नहीं जब भारत एक कुशल समाज के रूप में विकसित होगा जहां सभी के लिए समृद्धि और सम्मान होगा। कार्यक्रम में संजय कुमार श्रीवास्तव कार्यदेशक एवं संस्थान के सभी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एसडीएम के अर्दली व तहसील मुंशी की मौत से शोक की लहर ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित
Download App