सोनभद्र

गाजे बाजे के साथ शांतिपूर्ण माहौल में विसर्जित हुई मा दुर्गा की प्रतिमा

बीजपुर(रामजियावन गुप्ता) गुरुवार को बीजपुर बाजार, दुदहिया मंदिर , शांतिनगर की दुर्गा,मोटर गैरेज की प्रतिमा को शांतिपूर्ण माहौल में गाजे बाजे के साथ विसर्जित किया गया। डीजे और गांजे बाजे बीच भक्तगण भक्ति गीतों पर थिरकते हुए माता का जयकारा लगाते मूर्तियो को गोविंद बल्लभ भाई सागर विसर्जित किया गया। न्याय पंचायत के जरहा अजीरेश्वर धाम,सेवकडाँड़,बख्रिहवा, नेमना, डोडहर की मूर्तियां भी पूरे सम्मान के साथ विसर्जित की गई।

बीजपुर दुदहिया मंदिर,बीजपुरबाजार, शांतिनगर की प्रतिमा विसर्जन में पूरे क्षेत्र में शांतिपूर्ण ढंग से कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। शांति व्यवस्था के मद्देनजर प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्र कुमार सिंह अपने टीम के साथ पूरे क्षेत्र का भ्रमण करते रहे जिससे कोई अप्रिय घटना न घटे। जुलूस कार्यक्रम में मुख्य रूप से शिवधारी गुप्ता,उपेन्द्र प्रताप सिंह,बग्गा सिंह, राजेश सिंह,कमलेश,कल्याण दास,रविन्द्र गुप्ता,राम अशोक, के साथ साथ सैकड़ो की संख्या में महिलाएं,पुरूष व बच्चे विसर्जन में शामिल हुए।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एसडीएम के अर्दली व तहसील मुंशी की मौत से शोक की लहर ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित
Download App