सोनभद्र

अंतरराज्जीय बालीबाल का महाकुंभ 4 व 5 अक्टूबर को डोडहर में

— बालिका सशक्तिकरण अभियान के अंतर्गत बालीबाल प्रतियोगिता आयोजित

बीजपुर(रामजियावन गुप्ता)युवा जनकल्याण सेवा संस्था डोडहर द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी दो दिवसीय बालक एवं बालिका अंतर राज्यीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता आयोजित किया जा रहा है।खेल आयोजन का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं को सम्मान तथा उनको बेहतर खेल मंच प्रदान करना और महिला सशक्तिकरण को ग्राम पंचायत स्तर तथा प्रदेश स्तर पर आगे बढ़ाना है।बताया गया कि नशा मुक्त समाज के साथ शिक्षा के प्रति जागरूकता इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य है।इस प्रतियोगिता में राज्य स्तर की तमाम टीम अपना अपना प्रदर्शन दिखाएगी।आगामी 4 अक्टूबर शनिवार को ग्रामीण स्तर की बालक एवं बालिकाओं की टीम प्रतिस्पर्धा करेगी तो 5 अक्टूबर रविवार को अंतराज्यीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में राज्य स्तर की टीम अपनी प्रतिस्पर्धा दिखाएगी।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि दुद्धि विधान सभा के पूर्व विधायक हरिराम चेरो होंगे और विशिष्ट अतिथि मानसिंह गोंड ब्लॉक प्रमुख म्योरपुर होंगे।एक विज्ञप्ति के माध्यम से जानकारी दी गयी कि अंतर राज्यीय विजेता टीम को ₹10,000/ एवं उपविजेता टीम को ₹5,000/ ग्रामीण विजेता टीम को ₹5,000/ ग्रामीण उपविजेता टीम को ₹21,00/ नगद पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।खेल कमेटी आयोजन कर्ता के सदस्य राजेश कुमार वैश्य,विष्णु दयाल वैश्य, शालिक राम वैश्य,श्रीकांत जायसवाल,रूपेश कुमार गुप्ता, राम प्रताप पनिका,वीरेंद्र कुमार पनिका,सतीश कुमार वैश्य,लाल बहादुर वैश्य,राजू आदि ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए तैयारी पूरी कर ली है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
मेधावियों का सम्मान माँ वैष्णों माडर्न गर्ल्स हाई स्कूल का 98 प्रतिशत रिजल्ट टापर्स हुए सम्मानित म्योरपुर मे बालिका हत्याकांड का हुआ खुलासा रिश्ते मे मामा ने किया हत्या मुठभेड़ मे पैर मे लगा गोली आर... एक्शन मोड मे सत्येंद्र राय फुट मार्च कर लोगों को नशे के प्रति जागरूक किया अधिवक्ताओं का हित सर्वोपरि - विनोद पांडेय मारकुंडी मे जन आक्रोश रैली पदयात्रा निकली महिलाओं पर अश्लील टिप्पणी करने वाले तीन शोहदे अलग-अलग क्षेत्रों से गिरफ्तार मेडिकल कालेज गुंडा टाईप के डाक्टरो व दलालो का अड्डा - संदीप मिश्रा बेटियां प्रतिभाशाली होती हैं, उनकी शिक्षा जरूरी - ऋतु सिंह पटेल राबर्ट्सगंज बाजार में जाम पर छिड़ी बहस ई रिक्शा नहीं अतिक्रमण है असली वजह राजेश सिंह और साइबर टीम के अथक प्रयास से ठगी के 25 हजार पीड़ित को वापस कराया
Download App