सोनभद्र

ग्राम स्वराज्य सभा में शिक्षा, स्वास्थ्य व रोजगार पर हुई चर्चा

म्योरपुर/सोनभद्र(विकास अग्रहरि)

स्थानीय खंड म्योरपुर के ग्राम पंचायत मधुबन में शनिवार को ग्राम स्वराज्य सभा की बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में मुख्य रूप से स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई। सभा में ग्रामीणों को जागरूक करते हुए सामाजिक कार्यकर्ता जगत नारायण विश्वकर्मा ने कहा कि आज के दौर में शिक्षा ही वह साधन है जो किसी भी व्यक्ति और समाज को प्रगति की ओर ले जा सकती है। उन्होंने उपस्थित लोगों सेआह्वान किया कि बच्चों की पढ़ाई में लापरवाही न बरतें और उन्हें बेहतर शिक्षा दिलाने का प्रयास करें। उन्होंने समाज में छठी और अन्नप्रराशन पर डीजे बजाने और दारू की दर्जनों बोतल खर्च करने को लेकर आगाह किया कि सूद पर कर्ज लेकर उत्सव मनाना कही से सही नहीं है।
स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने और रोजगार सृजन के उपायों पर भी विचार-विमर्श किया गया। ग्रामीणों ने स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ाने और सरकारी योजनाओं का लाभ आम जन तक पहुँचाने पर जोर दिया। इस दौरान बेचन, कलक्टर, मीना, चंद्रवती, हीरा, रीना, सुनीता समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

फोटो

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
शहीद ए आजम भगत सिंह को भारत रत्न देने की उठी मांग सोनभद्र मे चला हस्ताक्षर अभियान दो अलग अलग घटनाओं में दो किशोरों की मौत मेधावियों का सम्मान माँ वैष्णों माडर्न गर्ल्स हाई स्कूल का 98 प्रतिशत रिजल्ट टापर्स हुए सम्मानित म्योरपुर मे बालिका हत्याकांड का हुआ खुलासा रिश्ते मे मामा ने किया हत्या मुठभेड़ मे पैर मे लगा गोली आर... एक्शन मोड मे सत्येंद्र राय फुट मार्च कर लोगों को नशे के प्रति जागरूक किया अधिवक्ताओं का हित सर्वोपरि - विनोद पांडेय मारकुंडी मे जन आक्रोश रैली पदयात्रा निकली महिलाओं पर अश्लील टिप्पणी करने वाले तीन शोहदे अलग-अलग क्षेत्रों से गिरफ्तार मेडिकल कालेज गुंडा टाईप के डाक्टरो व दलालो का अड्डा - संदीप मिश्रा बेटियां प्रतिभाशाली होती हैं, उनकी शिक्षा जरूरी - ऋतु सिंह पटेल
Download App