सोनभद्र

खंता पिकनिक स्पॉट पर कलश यात्रा पश्चात स्थापित हुई माँ दुर्गा प्रतिमा-

म्योरपुर/सोनभद्र(विकास अग्रहरि)
म्योरपुर ब्लाक के ग्राम पंचायत पड़री टोला खंता में शनिवार को सुबह मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापना किए कलश यात्रा का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने पारंपरिक वेशभूषा में शोभायात्रा निकाली।
कलश यात्रा में 21 कन्याओं ने उपवास रखकर श्रद्धा और उत्साह के साथ इस यात्रा में भाग लिया। कन्याओं ने सिर पर कलश लेकर चली। गाजे-बाजे की धुन और शंखनाद से वातावरण भक्तिमय हो गया विधि विधान से पूजा अर्चना कर कलशों में जल भरा और फिर भक्ति गीत गाते हुए पंडाल में वापस आईं। ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह का आयोजन गांव में भाईचारा और सौहार्द बढ़ता है। ग्रामीणों ने मां दुर्गा से गांव की खुशहाली और समृद्धि की कामना की।
इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष अमरेश कुमार यादव,सरोज , जुगेश, पुजारी संदीप कुमार यादव, राम अवध, सुरेंद्र, विनय कुमार यादव,
लाल बाबू, नंदू यादव सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
सर्पदंश से बुजुर्ग महिला की मौत, घर मे मचा कोहराम अनपरा पुलिस ने फरार चल रहे 2 वारंटी को किया गिरफ्तार भीषण गर्मी में राहत की मिसाल: सनातन जनभावना समिति ने शुरू किया नि:शुल्क शीतल जल प्याऊ तेल भराने को लेकर पेट्रोल पंप पर बवाल, चार आरोपी गिरफ्तार करोड़ो की लागत से श्री पंचदेव मंदिर की बदलेगी तस्वीर 12 वर्षों में गरीब किसान युवा और महिलाओ के उत्थान के लिए महत्वपूर्ण कार्य किये - नंदलाल गुप्ता कॉर्पोरेट संपत्ति पर टैक्स लगाकर बढ़ाया जाए जनकल्याण बजट: एआईपीएफ विजय प्रताप का चला नशे के सौदागरो पे डंडा 25 लाख हेरोइन के साथ 3 आरोपी को किया गिरफ्तार मुर गुड्डी पहाड़ी बन रही पर्यटन का नया केंद्र, सूर्योदय-सूर्यास्त के नजारे खींच रहे पर्यटकों को मुंबई में होगी ‘हर घर नल शुद्ध जल’ डॉक्यूमेंट्री की प्रमोशन स्क्रीनिंग, जगत नारायण विश्वकर्मा आमंत्र...
Download App