सोनभद्र

सांकेतिक महिला थानाध्यक्ष सुप्रिया वर्मा ने लोगों की जनसुनवाई

दुद्धी। मिशन शक्ति फेज-5 के तहत शुक्रवार को महिला थाना स्थान पर सांकेतिक प्रभारी महिला थानाध्यक्ष बनकर जनसुनवाई किया। दुद्धी महिला थानाध्यक्ष सुप्रिया वर्मा ने जनसुनवाई किया। सुप्रिया वर्मा ने बताया कि आज हम पहली बार थाने मिशन शक्ति 5 कार्यक्रम में शामिल हुए हैं। पहली बार एक महिला थानाध्यक्ष अफसर के रूप में काम करने का अवसर मिला। पुलिस जनता की सुरक्षा में क्या क्या करती है। इसकी जानकारी भी मिली और कई गांव के समस्या थाने में आई जिसे देखने समझने का अवसर मिला। पुलिस टीम के साथ नगर के सभी दुर्गापूजा व रामलीला स्थान पहुँच कर निरीक्षण किया। जहाँ पुलिस को कठीन परिस्थितियों में काम करना पड़ता है। इसकी जानकारी मिली मैं बहुत उत्साहित हूं।
सुप्रिया वर्मा पुत्री विनोद कुमार वर्मा निवासी विंढमगंज कक्षा 12वीं की छात्रा ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र के तुर्रीडीह गांव की एक महिला ने तहरीर दी है। पीड़िता ने बताई की मेरे पति मुझे व दो बेटियों को छोड़कर दूसरे से शादी रचा लिया है। जबकि एक 7 कक्षा की छात्रा को एक पागल लड़के से जबरजस्ती शादी कराई है। उक्त प्रकरण की जांच कराते हुए निष्पक्ष कार्यवाही कराई जाएगी।

सीओ दुद्धी राजेश कुमार रॉय ने कहा कि मिशन शक्ति 5 के तहत महिला स्वावलंबन सुरक्षा के कड़ी को जोड़कर एक दिन की महिला थानाध्यक्ष सतुं सरोज के स्थान पर सुप्रिया को बनाई गई है। इस तरह के बच्चों को नई जानकारी के साथ सीखने का अवसर मिला। सरकार महिलाओं बच्चों के प्रति काफी योजनाए चलाईं हुई है। इस अवसर पर चेयरमैन कमलेश मोहन, कोतवाल स्वतंत्र कुमार सिंह, कस्बा चौकी इंचार्ज जय शंकर रॉय, महिला थानाध्यक्ष संतु सरोज, जीजीआईसी प्रिंसिपल डॉ ऋतिका श्रीवास्तव, समायरा खान सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एसडीएम के अर्दली व तहसील मुंशी की मौत से शोक की लहर ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित
Download App