सोनभद्र

जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने किया मदरसा जियाउल उलूम का स्थलीय निरीक्षण

सोनभद्र (रामकुमार गुप्ता) भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा काशी क्षेत्र के सदस्य अल्ताफ अहमद क़ादरी की शिकायत पर जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सुधांशु शेखर शर्मा द्वारा कस्बा राबर्ट्सगंज स्थित मदरसा जियाउल उलूम का आज प्रातः स्थलीय निरीक्षण एवं जांच की गई।

शिकायतकर्ता अल्ताफ अहमद कादरी ने अपनी शिकायत में अंजुमन इस्लामिया कमेटी के अध्यक्ष मुश्ताक अहमद पर आरोप लगाया था कि वे मदरसे के नाम पर अवैध रूप से कैलेंडर जारी कर रहे हैं तथा चंदा वसूली हेतु रसीदें कटवा रहे हैं। इस प्रकरण में माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश को प्रेषित शिकायत पत्र के आधार पर यह जांच की जा रही है।
निरीक्षण के दौरान जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने मदरसे के अभिलेखों एवं गतिविधियों का संज्ञान लिया तथा संबंधित पक्षों से पूछताछ की। जांच प्रक्रिया में शिकायतकर्ता अल्ताफ क़ादरी, मुस्ताक अहमद, सिराजुद्दीन, बाबत अली समेत दर्जनों लोग मौजूद रहे।
जिला प्रशासन द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए आवश्यक तथ्यों का संकलन किया जा रहा है, जिसके आधार पर आगे का कारवाई सुनिश्चित किया जायेगा।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एसडीएम के अर्दली व तहसील मुंशी की मौत से शोक की लहर ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित
Download App