सोनभद्र

सांसद छोटेलाल खरवार ने ग्रामीणों की सुनी समस्याएं, समाधान का दिया आश्वासन

बीजपुर ( रामजियावन गुप्ता ) पुर्नवास स्थित डोडहर तिराहे पर गुरुवार को सांसद छोटेलाल खरवार ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना । पूर्व जिला पंचायत सदस्य केदार यादव के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में स्थानीय लोगों ने सांसद को बीजपुर बखरिहवाँ तक की जर्जर सड़क, वर्षों से बंद पड़े डोडहर गेट, एनटीपीसी परियोजना में ग्रामीणों को रोजगार में वरीयता सहित बिजली पानी आदि विभिन्न मुद्दों से रूबरू कराया । क्षेत्रीय लोगों ने ज्ञापन सौंप कर बीजपुर से बखरिहवाँ तक जर्जर हो चुकी सड़क को बनवाने की मांग करते हुए बताया कि अब तक सैकड़ो लोग इस खूनी सड़क में अपनी जान गंवा चुके हैं इसके बाद भी सड़क का ना बनना प्रशासन और सरकार की नाकामी ही दर्शाता है । सड़क निर्माण की मांग को लेकर पूर्व प्रधान जरहा श्री राम बियार ने शासन पर कटाक्ष करते हुए

” असरा में बानी पूछतानी ईगो बात माननीय जी,
सडकिया बीजपुर से बखरिहवाँ तक कहिया बनी माननीय जी ।।

गाना गाकर अपना दर्द बयां किया ।

इसके साथ सांसद से मांग की गई की कोरोना काल से बंद डोडहर ( पुर्नवास 2 ) गेट को भी खुलवाया जाए ताकि लोगों को अपने दैनिक कार्य हेतु कई किलोमीटर का बेवजह चक्कर ना लगाना पड़े । पुर्नवास के विस्थापित ग्रामीणों ने भी ज्ञापन सौंप कर मांग किया कि पुर्नवास रोड में राख परिवहन में लगी बेतहाशा गाड़ियों का आवागमन बंद किया जाए क्योंकि इन गाड़ियों के परिवहन से लोग मौत के साए में जी रहे हैं व प्रदूषण का दंश झेल रहे हैं ।
उपस्थित जन समुदाय के समस्याओं को सुनने के बाद अपने संबोधन में सांसद छोटेलाल खरवार ने कहा कि आप लोगों के सहयोग से ही मैं यहां तक पहुंचा हूं इसलिए मैं आपके कंधे से कंधा मिलाकर ही काम करूंगा उन्होंने आश्वासन दिया की बंद डोडहर गेट व पुर्नवास में राखड़ की गाड़ियों के परिवहन सहित स्थानीय युवाओं के रोजगार के मामले में अभी आज ही एनटीपीसी प्रबंधन से बात कर इसका समाधान करवाऊंगा ।

बीजपुर से बखरिहवाँ तक की खंडहर सड़क के निर्माण के बाबत उन्होंने जिलाधिकारी से बात करके पीडब्ल्यूडी के समन्वय से जल्द से जल्द रोड निर्माण का कार्य प्रारंभ करवाने का आश्वासन दिया । कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ गिरिजा शंकर पांडे ने किया व संचालन पूर्व जिला पंचायत सदस्य केदार यादव ने किया ।
इस दौरान ग्राम प्रधान डोडहर के पी पाल, सिरसोती विजय सिंह, रजमिलान बद्रीनाथ, बालगोविंद यादव,कन्हैया यादव,शिवकुमार सिंह, भागीरथी वैश्य,श्रीराम बियार,गुलाब जायसवाल,
रामबरन वैश्य,अंजनी गुप्ता,उस्मान खान,रामरतन सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप आठ माह से मानदेय न मिलने पर भड़के मनरेगा कर्मचारी, बीडीओ को सौंपा ज्ञापन विरेंद्र विक्रम सिंह बने सहसो के नये इंस्पेक्टर बोले बालू का अवैध परिवहन,मिट्टी खनन करने वालो की खैर... स्थानीय दी बार एसोसिएशन का चुनाव संपन्न सोमवार को ‘सम्भव’ जनसुनवाई दिवस का आयोजन 10 शिकायतों का मौके पर निस्तारण एनटीपीसी रिहंद में उत्तरी क्षेत्र अंतर क्षेत्रीय फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ डोडहर में खुला भारतीय स्टेट बैंक ग्राहक सेवा केंद्र पेड़ से लटकती मिली विधवा महिला की शव आत्महत्या की आशंका कोन अस्पताल में महिला रोग विशेषज्ञ व हड्डी रोग विशेषज्ञ की मांग तेज, हस्ताक्षर अभियान जारी इंडिया की जीत पर नगवा में लोगों ने खुशी मनाया
Download App