सोनभद्र

सड़क निर्माण का बड़ा प्रस्ताव– बभनी से बीजपुर एमपी बॉर्डर तक फोरलेन सड़क बनेगी, गडकरी को दिया प्रस्ताव

बीजपुर(रामजियावन गुप्ता) उत्तर प्रदेश के समाजकल्याण राज्य मंत्री संजीव कुमार गोड ने एक महत्वपूर्ण पहल की है। उन्होंने केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को दो फोरलेन सड़कों के निर्माण का प्रस्ताव सौंपा है।

पहला प्रस्ताव मुर्धवा से छत्तीसगढ़ के अम्बिकापुर तक फोरलेन सड़क बनाने का है। दूसरा प्रस्ताव बभनी थाना के पास से बीजपुर के मध्यप्रदेश बॉर्डर तक फोरलेन सड़क निर्माण का है।

राज्य मंत्री गोड ने 24 सितंबर को केंद्रीय मंत्री गडकरी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कई वर्षों से जर्जर इन सड़कों की स्थिति से अवगत कराया। केंद्रीय मंत्री गडकरी ने प्रस्ताव पर जल्द विचार कर कार्य शुरू कराने का आश्वासन दिया है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एसडीएम के अर्दली व तहसील मुंशी की मौत से शोक की लहर ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित
Download App