सोनभद्र

आजम खान की रिहाई का जश्न समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर

सोनभद्र (विकास द्विवेदी) समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आज़म खान की जेल से रिहाई के बाद पूरे प्रदेश में हर्षोल्लास का माहौल है। पूर्व जिला महासचिव हिदायत उल्ला खान के आवास पर सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर मिठाई बांटकर और दुआएं मांगकर इस खुशी का जश्न मनाया। हिदायत उल्ला खान ने कहा, “सत्य परेशान हो सकता है, लेकिन पराजित नहीं।” उन्होंने माननीय न्यायालय का धन्यवाद करते हुए “सत्यमेव जयते” का नारा दिया।अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश सचिव मुनीर आलम ने बताया कि आज़म खान पर फर्जी मुकदमों के जरिए कई सालों तक उत्पीड़न किया गया, लेकिन उनकी रिहाई ने कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और जोश का संचार किया है। इस अवसर पर फारुख जिलानी, आरिफ खान, नजमुद्दीन अली, विनीत सरोज, पियूष यादव, सुशील राय, गुलाम यासीन, तफजील अहमद, सैय्यद सुहैल, तारिक खान, दानिश जाफरी, साकिब खान, अनस खान, नेहाल अहमद सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। प्रदेश भर में सपा कार्यकर्ताओं में इस रिहाई से उत्साह और खुशी की लहर दौड़ गई है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एसडीएम के अर्दली व तहसील मुंशी की मौत से शोक की लहर ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित
Download App