सोनभद्र

अनन्या बनी एक दिन की प्रधानाध्यापक किया स्कूल का संचालन

सोनभद्र (विकास द्विवेदी)मिशन शक्ति के तहत प्राथमिक विद्यालय दुरावल खुर्द की कक्षा पाँच की होनहार छात्रा अनन्या को एक दिन का प्रधानाध्यापक बनाया गया। उसने विद्यालय की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और छात्रों को अनुशासन का पाठ पढ़ाया।
विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक कमलेश कुमार गुप्त ने छात्रा को चार्ज देते हुए विद्यालय में शिक्षण कार्य समेत विभिन्न गतिविधियों का संचालन कराया। शासन के निर्देश पर परिषदीय विद्यालयों में बालिकाओं के सम्मान स्वावलंबन को मजबूत करने के लिए मिशन शक्ति अभियान-5 के तहत कार्यक्रम का आयोजन कराया जा रहा है। इस क्रम में प्राथमिक विद्यालय दुरावल खुर्द की कक्षा पाँच की छात्रा अनन्या को बुधवार को प्रधानाध्यापक बनाया गया। अनन्या ने कहा कि उसका सपना है कि शिक्षिका बनकर भविष्य में इस जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी से निर्वहन करें। प्रधानाध्यापक अनन्या ने कुर्सी संभालते ही कक्षावार बच्चों की संख्या मिलान करते हुए एमडीएम रजिस्टर में आज की 82 में 73 बच्चों की उपस्थिति दर्ज़ की। विद्यालय की व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर छात्र-छात्राओं से साफ सफाई का विशेष ध्यान रखने निर्देश देते हुए अनुशासन का भी पाठ पढ़ाया। इस दौरान विद्यालय के समस्त स्टॉफ ने एक दिन की प्रधानाध्यापक अनन्या के निर्देशों का पालन किया। प्रभारी प्रधानाध्यापक कमलेश कुमार गुप्त ने कहा कि मिशन शक्ति केवल सरकारी कार्यक्रम नहीं है, बल्कि महिलाओं को सशक्त बनाने का एक व्यापक सामाजिक अभियान है। शासन की मंशा है कि हर बेटी को सुरक्षा एवं सम्मान मिले। इस तरह के कार्य से विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता का विकास होता है और वे अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित होते हैं। इस पहल के लिए खंड शिक्षा अधिकारी घोरावल अरविन्द कुमार सिंह ने सराहना किया। इस मौके पर शिक्षक नीरज कुमार सिंह, अनिल कुमार सिंह, आलोक कुमार सिंह, रम्भा सिंह, सीमा मिश्रा, अरविन्द कुमार रही।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एसडीएम के अर्दली व तहसील मुंशी की मौत से शोक की लहर ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित
Download App