सोनभद्र

“नवरात्रि से नव-रोज़गार: स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के हुनर को नया मंच”

बीजपूर (रामजियावन गुप्ता)। एनटीपीसी रिहंद की सीएसआर पहल के अंतर्गत आसपास के ग्रामीण महिलाओं के स्वयं सहायता समूह (SHG) द्वारा तैयार उत्पादों के स्टॉल का शुभारंभ श्रीमती शिखा श्रीवास्तव, अध्यक्षा, वर्तिका महिला मंडल समिति द्वारा किया गया।
अपने सम्बोधन में श्रीमती श्रीवास्तव नें स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को प्रेरित कर उनके उद्देश्य में सफल होने की शुभकामनाएँ देते हुये सभी उत्पादों की सराहना की तथा उपलब्ध उत्पादों की खरीदारी कर महिलाओं का उत्साहवर्धन किया।

यह आयोजन 22 सितम्बर से 02 अक्टूबर तक मानसरोवर शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, रिहंद नगर में प्रतिदिन शाम 6:00 बजे से 9:00 बजे तक आयोजित किया गया है। इस अभियान का उद्देश्य स्वयं सहायता समूह महिलाओं के उत्पादों को प्रोत्साहन और मार्केटिंग में सहयोग प्रदान करना है। स्टॉल पर ऑर्गेनिक हनी, जूट बैग्स, अलसी के लड्डू, मूंज से बने आकर्षक सामान और विभिन्न ग्राम्य हस्तशिल्प विशेष रूप से उपलब्ध हैं।
नवरात्रि के अवसर पर आयोजित “नवरात्रि से नव-रोज़गार” अभियान, स्वयं सहायता समूह के महिलाओं की आजीविका और आत्मनिर्भरता को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। यह कार्यक्रम एनटीपीसी रिहंद, सीएसआर के ग्राम विकास और महिला सशक्तीकरण के प्रति सतत प्रयासों का प्रतीक है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एसडीएम के अर्दली व तहसील मुंशी की मौत से शोक की लहर ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित
Download App