सोनभद्र

रामनगर अखाड़ा के गुरु गोपाल जी का हृदयाघात से निधन, नगर में शोक की लहर

दुद्धी/सोनभद्र( मदन मोहन तिवारी)

जय बजरंग अखाड़ा समिति रामनगर के मुख्य गुरु गोपाल जी का शुक्रवार की देर रात हार्ट अटैक से निधन हो गया। वे 72 वर्ष के थे और घटना के पूर्व तक बिलकुल स्वस्थ बताये जा रहे थे। उनके निधन की खबर सुनते पूरे नगर में शोक की लहर दौड़ गयी। शनिवार की प्रातः से ही अंतिम दर्शन के लिए उनके रामनगर स्थित आवास पर शुभचिंतकों का तांता लगा रहा। शनिवार को पूरे सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार कनहर-ठेमा नदी के संगम तट पर किया गया।
दिन के करीब 12 बजे उनके आवास से प्रारंभ हुई शवयात्रा में सैकड़ो की भीड़ उमड़ पड़ी। रामनगर अखाड़ा के पास उनके चहेते शिष्यों ने पीताम्बर व पुष्प अर्पित करते डंडा खेलकर अश्रुपूरित विदाई दी। इसी क्रम में श्रीसंकट मोचन चौक पर भी चेयरमैन कमलेश मोहन,जेबीएस केंद्रीय अखाड़ा के संरक्षक रामलोचन तिवारी, अध्यक्ष पंकज जायसवाल, महामंत्री दीपक शाह, रामलीला कमेटी अध्यक्ष कन्हैया लाल अग्रहरि व महामंत्री सुरेन्द्र कुमार गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष रविन्द्र जायसवाल व दिनेश आढ़ती, सेवानिवृत्त जिला जज राजन चौधरी समेत सैकड़ों लोगों ने चादर व पुष्प अर्पित कर,डंडा खेलकर उन्हें अंतिम विदाई दी।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एसडीएम के अर्दली व तहसील मुंशी की मौत से शोक की लहर ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित
Download App