सोनभद्र

प्राथमिक शिक्षक संघ का हुआ गठन, भोलानाथ हुए दूसरी बार निर्विरोध अध्यक्ष

दुद्धी। स्थानीय बीआरसी परिसर स्थित कंपोजिट विद्यालय में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की ब्लॉक इकाई दुद्धी का पुनर्गठन लोकतांत्रिक विधि से संपन्न हुआ। इसमें अपने जोशीले अंदाज और कार्य के प्रति समर्पित भोलानाथ को पुनः निर्विरोध अध्यक्ष चयनित किया गया। महामंत्री पद के लिए लोकपति वर्मा, कोषाध्यक्ष पद के लिए राघव दत्त पाण्डेय वरिष्ठ उपाध्यक्ष मो आजम खान, संयुक्त मंत्री बृजेश मौर्य चयनित हुए। जिलाध्यक्ष योगेश पाण्डेय ने कहा कि उत्तर प्रदेशीय शिक्षक संघ शिक्षकों के हर जायज मांगों और अधिकारों के लिए सदैव मजबूती से खड़ा है। टीईटी प्रकरण में हमारी टीम वरिष्ठ शिक्षकों के सम्मान में पूर्ण मनोयोग से संघर्षरत है। हमारे कर्मठ व ऊर्जावान ब्लॉक अध्यक्ष भोला नाथ को हार्दिक बधाई। जिले से आई पदाधिकारियों की टीम के सर्वेश गुप्ता,अभिषेक यादव,चंद्रजीत सिंह,राघवेंद्र त्रिपाठी,धर्मेंद्र यादव,अमित चौबे,शशांक चौबे,राजेश जायसवाल आदि ने उपस्थित शिक्षक समुदाय की सराहना की। जिला उपाध्यक्ष जितेन्द्र चौबे ने कहा कि आप सम्मानित शिक्षकों के उत्साह को नमन। संगठन से शिक्षकों की अपेक्षाएं जुड़ी हुई हैं और हम इसे पूरी शक्ति से पूर्ण करने की कोशिश करेंगे। इस अवसर पर लोकपति वर्मा, राकेश शर्मा,गौरव चौधरी,बिहारी लाल,नीरज पाण्डेय,वरुण यादव,अरुण राय,शशिकांत आदि उपस्थित थे। संचालन अविनाश गुप्ता ने किया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एसडीएम के अर्दली व तहसील मुंशी की मौत से शोक की लहर ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित
Download App