सोनभद्र

नारद मोह के साथ रामलीला का हुआ भव्य शुभारंभ

अनपरा/सोनभद्र अनपरा तापीय परियोजना आवासीय परिसर कॉलोनी स्थित रामलीला मैदान में रामलीला का विधिवत पूजा पाठ करके शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत गणेश पूजन से हुई मुख्य अतिथि एवं परियोजना के मुख्य महाप्रबंधक इं जे पी कटियार एवं ज्योतिपुंज महिला मंडल की अध्यक्षता श्रीमती सुमन कटियार ने संयुक्त रूप से रामलीला का उद्घाटन किया। रामलीला के व्यास ने मुकुट एवं शस्त्रों का पूजन कराया। तत्पश्चात नारद मोह का मंचन किया गया । मुख्य अतिथि इंजीनियर जे पी कटियार ने कहा कि रामलीला के द्वारा हमें जीवन के कई महत्वपूर्ण मूल्यों को सीखने को मिलता है जैसे माता-पिता का सम्मान, भाईचारे का महत्व, साहस, धैर्य और सच्चाई, अच्छाई की हमेशा जीत होती है हमें यह भी सीख मिलता है कि विपरीत परिस्थितियों में भी शांत रहने और अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करने की प्रेरणा देती है इसके अलावा रामलीला सांस्कृतिक और धार्मिक परंपराओं को बनाए रखने में मदद करती है, परिवार का महत्व बताती है श्री रामचंद्र जी के जीवन चरित्र को दर्शाता है, इस अवसर पर
विशिष्ट अतिथि एवं वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे जिसमें मुख्य रूप से इं दूधनाथ (महाप्रबंधक) अ और ब ताप श्रीमती रीना चतुर्वेदी, अधीक्षण अभियंता इं कर्मेंद्र सिंह, इं एस पी यादव, इं महेंद्र सिंह, कमांडेंट नीतीश कुमार तोमर, असिस्टेंट कमांडेंट डी के शर्मा, अधिशासी अभियंता इं अदालत वर्मा, इं परमेंद्र चौधरी, ज्योतिपुंज महिला मंडल की सचिव श्रीमती अभिलाष यादव एवं अन्य कार्यकारी उपस्थिति रही समिति के अध्यक्ष बीके आनंद एवं सचिव अभिषेक सिंह कार्यवाहक अध्यक्ष मुकेश जायसवाल, राजकुमार यादव, इंद्र कुमार सिंह, राजकुमार सिंह, बृज बिहारी यादव, राकेश जयसवाल, रविकांत गोड, श्याम बिहारी सिंह, जितेंद्र जायसवाल, प्रभाकर सिंह, समिति के अन्य पदाधिकारीगण एवं कालोनी रहवासी सैकड़ो की संख्या में उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एसडीएम के अर्दली व तहसील मुंशी की मौत से शोक की लहर ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित
Download App