सोनभद्र

दुद्धी नगर के वृहद पेयजल योजना को मिली शासन की हरी झंडी, धन आवंटित – कमलेश मोहन

दुद्धी/सोनभद्र (मदन मोहन तिवारी) दुद्धी की बहुप्रतीक्षित 44 करोड़ की लागत वाली वृहद पेयजल योजना अमृत 2.0 को शासन की हरी झंडी मिलते ही कार्यदायी संस्था जल निगम ने टेंडर प्रक्रिया शुरु कर दी है। इससे नगर पंचायत की पेयजल व्यवस्था आगामी पचासों वर्ष के लिए सुदृढ़ व व्यवस्थित हो जायेगी। इस आशय की जानकारी व खुशखबरी देते हुए चेयरमैन कमलेश मोहन ने बताया कि गर्मी के दिनों में हर वर्ष पेयजल की भीषण किल्लत व समस्या से नगरवासियों को होने वाली दिक्कत के मद्देनजर पिछले वर्ष मुख्यमंत्री जी से मुलाकात कर लिखित अवगत कराया था। जिसे शासन ने गंभीरता से लेते हुए, टीम गठित करके पेयजल समस्या के स्थाई समाधान के निर्देश एमडी जल निगम को दिये थे।करीब महीनों चले सर्वे के बाद कनहर बांध अमवार से पानी को लिफ्ट कर, ठेमा जलकल संस्थान दुद्धी फिल्टर प्लांट (डब्ल्यूटीपी) तक पहुंचाना और फिर नई पाईप लाइन के जरिये नगरवासियों को पेयजल उपलब्ध कराने की योजना शामिल है। उन्होंने बताया कि लम्बे प्रयास के बाद सरकार ने इस योजना को हरी झंडी देते हुए, वित्त विभाग ने धन आवंटित कर स्वीकृति प्रदान कर दी है।जिसके अंतर्गत योजना को मूर्त रूप देने के लिए जल निगम ने कवायद तेज कर दी है। इसके लिए विभाग ने 28 अगस्त 2025 को टेंडर जारी कर दिया है। टेंडर डालने की अंतिम तिथि 27 सितम्बर और खोलने की तिथि 29 सितम्बर 2025 नियत है। इसके लिए उन्होंने सभी का आभार जताते हुए कहा कि पेयजल के क्षेत्र में यह उपलब्धि नगरवासियों के लिए वरदान साबित होगी।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
डीएवी रिहन्द में हेड बॉय, हेड गर्ल का हुआ चुनाव, शिवम तिवारी बने हेड बॉय और दुर्गा गुप्ता बनी हेड गर... सोनभद्र में सुपर स्पेशलिस्ट अस्पताल व एमआरआई मशीन की मांग तेज कचनरवा प्रधान पति समेत 10 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार डेढ़ करोड़ रुपए की लागत से काली मंदिर का होगा सुंदरीकरण नपं अध्यक्ष ने किया भूमिपूजन सर्राफा व्यापारी से लूट मामले में फरार 2 अभियुक्तों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित अनियंत्रित ट्रेलर ट्रक पुलिया के नीचे गिरने से चालक की मौत दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में गर्भवती महिला समेत चार घायल टहलने निकले युवक पर धारदार हथियार से हमला, गंभीर हालत में रेफर 🦟 बरसात में बढ़ा मच्छरों का प्रकोप, ग्रामीणों ने की मच्छर रोधी दवा के छिड़काव की मांग अतिरिक्त ड्यूटी के भुगतान और सुरक्षा की मांग को लेकर संविदा कर्मियों ने सौंपा ज्ञापन
Download App