सोनभद्र

टिपर ने तीन वर्षीय मासूम को कुचला, मौत

दुद्धी/सोनभद्र (मदन मोहन तिवारी) दुद्धी कस्बा के महिला थाना व कस्बा चौकी से महज 50 फिट की दूरी पर मेन चौक श्री संकट मोचन मंदिर के ठीक सामने करीब चार बजे एक टिपर ने तीन वर्षीय मासूम बच्चे को कुचल दिया। मासूम की मौत घटना स्थल पर ही हो गई। कोतवाली क्षेत्र के पिपरडीह गांव निवासी अयान गुप्ता 3 वर्ष पुत्र सुनील गुप्ता अपने दादी के साथ बाजार आया हुआ था। दादी के साथ मार्केट में खरीदारी करने के दौरान आइसक्रीम खा रहा था। दादी ने दो पोता को लेकर बाजार करने आई हुई थी। श्री संकट मोचन मंदिर के ठीक सामने एक मासूम अयान गुप्ता अचानक सड़क पर आ गया। पीछे से आ रही गिट्टी लदे टिपर ने बच्चे को कुचल दिया। घटना स्थल पर लोंगो की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। कोतवाली पुलिस घटना स्थल पर पहुँच कर भीड़ को नियंत्रित करते हुए घायल मासूम को सीएचसी दुद्धी भेजा जहाँ चिकित्सकों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही में जुट गई। कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने बताया कि चालक व टिपर दोंनो हिरासत में है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित तीज के गीतों पर झूमीं महिलाएं सोलह शृंगार से सजा उत्सव
Download App