सोनभद्र

राज्यमंत्री संजीव सिंह गोंड़ ने 13 नवनियुक्त अनुदेशकों को दिया प्रमाण पत्र

दुद्धी/सोनभद्र (मदन मोहन तिवारी) नवनियुक्त अनुदेशकों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में व्यावसायिक शिक्षा कौशल विकास और उड्डमशीलता विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा लखनऊ में नियुक्ति पत्र वितरण किया गया। जिसका लाइव प्रसारण आईटीआई कॉलेज दुद्धी में आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य नकटू गोपाल दास प्रजापति ने किया। मुख्य अतिथि संजीव सिंह गोंड़ राज्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने सभी विभाग में पारदर्शिता के साथ भर्ती किया है। किसी भी क्षेत्र में नवयुवक अपना योगदान दे रहे हैं। विकसित भारत की ओर देश दिखाई दे रहा है। प्रदेश के सबसे आखिरी व्यक्ति को आगे बढ़ने का अवसर इस सरकार में मिला है। बड़े बड़े कंपनियों में सरकार रोजगार देने का काम हमारी सरकार कर रही है।
विशिष्ट अतिथि मानसिंह गोंड ब्लॉक प्रमुख म्योरपुर ने कहा कि सभी सम्मानित नवनियुक्त पदाधिकारी को कौशल विकास के क्षेत्र में पिछड़े आदिवासी छात्रों को उनके हाथों में नई तकनीकी के साथ हुनर सिखाने का काम करें। इस अवसर पर रमेश पटेल जिला उपाध्यक्ष, दीपक शाह मंडल अध्यक्ष, मनोज सिंह बबलू किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष ने संयुक्त रूप से 13 अनुदेशकों को राज्य मंत्री द्वारा नियुक्ति प्रमाण पत्र वितरण किए। कार्यक्रम में प्रेमनारायण सिंह मोनू अंशुमान राय ओम प्रकाश शर्मा धर्मेंद्र सिंह लवकुश प्रजापति अखिलेश श्रीवास्तव विनोद यादव भरत कुमार शिवकुमार कनौजिया पूजा मौर्य अमरेंद्र कुमार अरविंद कुमार ज्ञान सिंह संजय कुमार यशवेंद्र कुमार राजेश कुमार सुजाता सिंह दिनेश चौधरी अमित कुमार अरविंद कुमार आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
डीएवी रिहन्द में हेड बॉय, हेड गर्ल का हुआ चुनाव, शिवम तिवारी बने हेड बॉय और दुर्गा गुप्ता बनी हेड गर... सोनभद्र में सुपर स्पेशलिस्ट अस्पताल व एमआरआई मशीन की मांग तेज कचनरवा प्रधान पति समेत 10 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार डेढ़ करोड़ रुपए की लागत से काली मंदिर का होगा सुंदरीकरण नपं अध्यक्ष ने किया भूमिपूजन सर्राफा व्यापारी से लूट मामले में फरार 2 अभियुक्तों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित अनियंत्रित ट्रेलर ट्रक पुलिया के नीचे गिरने से चालक की मौत दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में गर्भवती महिला समेत चार घायल टहलने निकले युवक पर धारदार हथियार से हमला, गंभीर हालत में रेफर 🦟 बरसात में बढ़ा मच्छरों का प्रकोप, ग्रामीणों ने की मच्छर रोधी दवा के छिड़काव की मांग अतिरिक्त ड्यूटी के भुगतान और सुरक्षा की मांग को लेकर संविदा कर्मियों ने सौंपा ज्ञापन
Download App