सोनभद्र

सड़क हादसे में युवक की मौत

दुद्धी। बभनी थाना क्षेत्र के कोंगा गांव में एक अनियंत्रित बाइक सवार युवक की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। बताया जाता है कि युवक रामप्रसाद विश्वकर्मा 42 पुत्र रामदास निवासी कोंगा थाना बभनी शनिवार को अपने मामा के घर धनखोर गांव से लौट रहा था। कोंगा गांव पहुँचते ही बाइक अनियंत्रित हुई और बिजली के खंभे से जा टकराया। जिससे युवक बाइक सहित बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। युवक रामप्रसाद को सिर में गहरी चोट आने से अचेत हो गया। परिजनों ने घायलवस्था में सीएचसी दुद्धी लाया। जहाँ चिकित्सकों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि रामप्रसाद के चार बच्चे हैं। जिसमें सबसे बड़ी बिटिया संगीता की शादी हो गई है। तीन छोटे पिंकी, लालचंद, राकेश की शादी होना है। मजदूरी करके जीवकोपार्जन करने वाले परिवार पर बहुत ही बड़ी घटना हुई है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित तीज के गीतों पर झूमीं महिलाएं सोलह शृंगार से सजा उत्सव
Download App