सोनभद्र

ग्रामीण नेतृत्व विकास कार्यशाला के दूसरे दिन की चर्चा

असफल हम नहीं होते हमारे प्रयास का तरीका होता है

म्योरपुर/सोनभद्र(विकास अग्रहरि)

म्योरपुर ब्लॉक के गोविंदपुर स्थित बनवासी सेवा आश्रम में पंच परमेश्वर विद्या पीठ के सौजन्य से आयोजित ग्रामीण नेतृत्व विकास कार्यशाला के दूसरे दिन ग्राम सभा ,को मजबूत बनाने के लिए स्वयं सेवकों,कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों की भूमिका पर चर्चा करते हुए पंचायत विशेषज्ञ और तीसरी सरकार के संयोजक माने जाने सामाजिक कार्यकर्ता डॉ चंद्रशेखर प्राण ने कहा कि कार्यकर्ताओं को प्रगतिशील मानसिकता का व्यक्तित्व का विकास होना चाहिए। कहा कि आज कल नौकरी पेशा,नेता, व्यापारी मानसिक रूप से पीड़ित होते जा रहे है उसका मूल कारण है कि हम अपेक्षा में खरे नहीं उतरते ।जबकि हमारी सफलता अपेक्षा प्राप्त करने की होती है बीच की बाधाओं को हम समझ नहीं पाते।कोई भी काम में सफलता असफलता के रास्ते गलत सही हो सकते है प्रयास करने वाला गलत नहीं होता। उन्होंने विस्तार से कार्यकर्ताओं और स्वयंसेवकों की पहचान और भूमिका पर चर्चा करते हुए कहा कि कार्यकर्ता में बदलाव ,पहल ,प्रभाव, प्रेरणा,प्रयास और परिणाम मिलने के गुण होने चाहिए।हम खुद जिस काम को करे उससे दूसरे लोग प्रेरित हो ऐसा स्वभाव विकास करना होगा। यह सब गुण विकसित होंगे तो आप ग्राम सभा को नई दिशा देंगे और लोगों का भला भी होगा। मौके पर शुभा प्रेम,पंकज तिवारी,हरि गोविंद सिंह, विमल सिंह उमेश चौबे जगत भाई,देवनाथ सिंह,सुरेश कुमार संगीता , रमेश यादव, नरेश गोंड, शेर सिंह, सहित दर्जनों ग्रामीण युवक और किसान उपस्थित रहे।

0फोटो

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
फेसबुक पर महिला को अश्लील प्रस्ताव भेजने वाले आरोपी का पुलिस ने किया चालान आरपीएल 2026 क्रिकेट लीग ब्लेज ब्लास्टर ने 20 रनों से जीत दर्ज कर फाइनल मे बनाई जगह मुहर्रम पर्व को लेकर कोन थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित, सौहार्द बनाए रखने की अपील म्योरपुर में तीन दिवसीय जन-कल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ चेयरमैन कमलेश मोहन ने गिनाई सरकार की उपलब्धिया जहरीले पदार्थ के सेवन से महिला की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता का फंदे से लटकते मिला शव पिता ने लगाया हत्या का आरोप चोपन और बीजपुर पुलिस ने 2 शातिर बाइक चोर को 8 चोरी की बाइक के साथ किया गिरफ्तार सफ़ाई कर्मचारी संघ ब्लॉक अध्यक्ष के घर लाखों की चोरी 2027 चुनाव बड़ा ऐलान 40 प्रत्याशियो की पहली सूची जारी अभिषेक शर्मा राबर्ट्सगंज से ठोकेंगे ताल
Download App