सोनभद्र

शिक्षक दिवस पर “एक पेड़ गुरु के नाम” अभियान के तहत हुआ पौधरोपण

म्योरपुर/सोनभद्र(विकास अग्रहरि)

शिक्षक दिवस के अवसर पर शुक्रवार को वन विभाग के तत्वावधान में गाड़िया 11 पौध रोपावणी 2025 परिसर में “एक पेड़ गुरु के नाम” अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर मून स्टार इंग्लिश मीडियम स्कूल के शिक्षक व विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और सामूहिक रूप से पौधरोपण किया। साथ ही बच्चों को फलदार पौध भी वितरित किए गए ताकि वे घर पर लगाकर पर्यावरण संरक्षण में योगदान दे सकें।कार्यक्रम में

म्योरपुर रेंजर जबर सिंह यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उनके साथ वन दरोगा विजेंद्र सिंह, बिहारी पांडे, विद्या पांडे, वन रक्षक सर्वेश सिंह व चंद्रभान पटेल उपस्थित रहे। विद्यालय के शिक्षक आशीष कुमार, दीपक कुमार राय एवं मुरली मनोहर यादव सहित स्टाफ और विद्यार्थी भी मौजूद रहे।अतिथियों ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि पेड़ हमारे जीवन का आधार हैं, इनकी रक्षा करना और अधिक से अधिक पौधे लगाना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। “एक पेड़ गुरु के नाम” अभियान से जहां गुरुजनों के प्रति सम्मान की भावना प्रकट होती है वहीं पर्यावरण संरक्षण का संकल्प भी मजबूत होता है। इस दौरान बच्चों ने लगाए गए पौधों की देखभाल करने का संकल्प लिया।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
विधानसभा की तैयारियों में जुटी कांग्रेस बारावफात पर्व पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अधीक्षक की सक्रियता कोन मे आकर्षक झांकी और जुलूस ए मोहम्मदी निकाल मनाया बारावफात का त्यौहार अनपरा मे बड़े ही धूमधाम से मनाया गया बारावफात केन्द्र एंव राज्य सरकारो के दमनकारी नितियो पर युथ कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन कर दी आंदोलन की चेतावनी। डीपीएक्ट में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा न्यायालय महिलाओं को साइबर अपराध , घरेलू हिंसा व उत्पीड़न को लेकर पुलिस ने किया जागरूक धूमधाम से मनाया गया मिलाद उल नबी का त्यौहार विंडमगंज मे ईद मिलादुन्नबी का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया सोन संगम के तत्वावधान मे कजरी उत्सव का हुआ आयोजन
Download App