सोनभद्र

अनियंत्रित इस्कार्पियो ने बाइक सवार दम्पत्ति को रौंदा, युवक की मौत

दुद्धी। विंढमगंज थाना क्षेत्र के जोरुखाड़ गांव में एक अनियंत्रित इस्कार्पियो बाइक सवार दम्पत्ति को जोरदार टक्कर मारकर बुरी तरह से ज़ख्मी कर दिया। शुक्रवार को झारखंड के डॉल्टनगंज पलामू निवासी शशि व जोगेंद्र अपने दोस्तों के साथ एक इस्कार्पियो से मैहर व विंध्याचल मंदिर दर्शन करने के बाद घर लौट रहे थे। जोरुखाड़ गांव में पहुँचते ही सामने से आ रहे बाइक सवार दम्पत्ति पिंकी देवी 27 पत्नी विकास, विकास 32 पुत्र विश्वनाथ शर्मा निवासी महुली को जोरदार टक्कर मारकर बुरी तरह से जख्मी कर दिया। इस्कार्पियो सवार लोगों ने दोनों घायल दम्पत्ति को सीएचसी दुद्धी भर्ती कराया। जहाँ दोनों को गंभीर चोट आने की हालत को देखते ही प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल के लिए रिफर कर दिया। 108 एम्बुलेंस से जिला अस्पताल जाते समय बीच रास्ते चोपन में ही घायल युवक विकास शर्मा की मौत हो गई।
परिजनों ने बताया कि महुली निवासी विकास शर्मा झारखंड के नगर ऊंटारी में रिस्तेदारी से लौटे कर अपने घर जा रहे थे। बीच रास्ते मे ही विंढमगंज थाने के जोरुखाड़ गांव में ही अनियंत्रित इस्कार्पियो से बाइक सवार दम्पत्ति को बुरी तरह से रौंद दिया। जिससें दोनों पति पत्नी गंभीर हालत हो गई है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
विवाहिता ने महुआ के पेड़ से फांसी लगाकर किया आत्महत्या अज्ञात कारणों से दुकान के सामने खड़ी कार मे लगा आग शक्तिनगर पुलिस के सहयोग से आग बुझाया गया दुद्धी नगर में दो स्थानों पर अदा की गई अलविदा जुमा की नमाज राजस्व टीम ने अवैध बालू लदा ट्रैक्टर पकड़कर पुलिस को सौंपा कोन अस्पताल में स्पेशलिस्ट डॉक्टर की मांग को लेकर हस्ताक्षर अभियान, पदयात्रा भी निकाली शक्तिनगर मे कमल नयन दुबे ने अलविदा की नमाज सकुशल कराया सम्पन्न पावर एंजेल्स के सशक्तिकरण एवं नेतृत्व क्षमता तथा जीवन कौशल की दो दिवसीय प्रशिक्षण हुआ शुरू इंस्टाग्राम का प्यार शादीशुदा युवक ने युवती से की कोर्ट मैरिज जिलाधिकारी के आदेश पर रोरवा पहुंची जांच टीम आवास व मनरेगा कार्यों की हुई जांच एकल ग्रामोत्थान फाउंडेशन का निशुल्क प्रशिक्षण: नए बैच के लिए प्रवेश खुला
Download App